संस्कृत सप्ताह का आयोजन, संस्कृत भाषा के जरिए बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Edited By Updated: 11 Aug, 2022 12:45 PM

sanskrit week organized children showed their talent through sanskrit language

हमारी संस्कृति को एक बार फिर लोगों के मन में जागृत करने के लिए आज संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय सेक्टर 40-ए में मुख्याध्यापक जगपाल सिंह के नेतृत्व और संस्कृत शिक्षिका डा. कोमल शर्मा के निर्देशन में संस्कृत समारोह का आयोजन...

PunjabKesari

संस्कृत सप्ताह का आयोजन, संस्कृत भाषा के जरिए बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

आज के  आधुनिक जीवन में लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे है,.. लेकिन इस कोरोना काल  ने भारत की संस्कृति  को अलग पहचान दिलाई है,. जहां लोगों ने नमस्कार को अपनाया,.. वहीं भारत के प्राचीन योग को भी अपने जीवन में ढाला,.. संस्कृत भाषा के साथ साथ हमारी संस्कृति को एक बार फिर लोगों के मन में जागृत करने के लिए आज संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय सेक्टर 40-ए में मुख्याध्यापक जगपाल सिंह के नेतृत्व और संस्कृत शिक्षिका डा. कोमल शर्मा के निर्देशन में संस्कृत समारोह का आयोजन किया गया।

PunjabKesari

जिसमें विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, गीत, श्लोक प्रतियोगिता,  नृत्य, लेखन, नाटिका जैसी गतिविधियों में भाग लिया। वही इस कार्यक्रम में शिक्षकों के लिए भी विशेष संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,.. जिसमें अध्यापकों ने भी बढ़चढ़ कर अपनी प्रस्तुति दी और बच्चों को संस्कृत भाषा को सीखने के लिए प्रेरित किया,..  डॉ कोमल के अनुसार वर्तमान युग में तनाव ग्रस्त अवस्था से गुजर रहे भौतिक समाज को संस्कृत एक सरल और सहज जीवन प्रदान करने में पूर्णतः सक्षम है।

PunjabKesari

विदेशों में भी संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता और सूक्ष्मता पर अनुसंधान चल रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य यही रहा की सभी बच्चे संस्कृत भाषा के  महत्व को समझें  संस्कृत भाषा को अपने जीवन में अपनाएं,.. ताकी वे अपने ग्रंथों और अपनी संस्कृत से अपना जीवन बदल सके,..PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!