Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Mar, 2018 12:48 PM

इंडस्ट्रीयल फेज-8 स्थित फैक्टरी में काम करते समय सामान ऊपर ले जा रही लोडिंग मशीन 3 लोगों के ऊपर गिर गई।
मोहाली(राणा): इंडस्ट्रीयल फेज-8 स्थित फैक्टरी में काम करते समय सामान ऊपर ले जा रही लोडिंग मशीन 3 लोगों के ऊपर गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुस्साए कर्मचारियों ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।राजू रंजन ने कहा कि उसका ससुर राजीव किशोर बलौंगी में रहता है। वह काफी समय से फेज-8 स्थित फैक्टरी मे काम करता था। वीरवार दोपहर साढ़े 12 बजे के समय फैक्टरी में सामान से लोडिंग मशीन ऊपर जा रही थी।
नीचे राजकिशोर सहित 2 अन्य कर्मी काम कर रहे थे। मशीन उन पर गिर गई। राजू ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उसका ससुर अढ़ाई घंटे तक तड़पता रहा, जिसका किसी ने इलाज नहीं किया। इसके बाद डाक्टर कहने लगे के इन्हें पी.जी.आई. में ले जाओ लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। '