विवाह और जीवन से संबंधित निर्णय लेने से पहले अवश्य मानें चाणक्य की ये सीख

Edited By ,Updated: 31 May, 2016 08:48 AM

chanakya niti

आज के समय में उन्नति के लिए लोग बहुत सारे उचित-अनुचित हथकंडे अपनाते हैं। अर्थशास्त्र, कुटनीतिज्ञ व राजनीति के ज्ञाता आचार्य चाणक्य की नीतियों से ज्ञात

आज के समय में उन्नति के लिए लोग बहुत सारे उचित-अनुचित हथकंडे अपनाते हैं। अर्थशास्त्र, कुटनीतिज्ञ व राजनीति के ज्ञाता आचार्य चाणक्य की नीतियों से ज्ञात होता है कि मनुष्य को जीवन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इनका अनुसरण करके हम अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। जीवन में ऐसी बहुत सी बातें हैं जिनको करने से असफलता मिलती है। इन्हें न करने से सफलता हासिल की जा सकती है।

 

इन चीजों पर न रखें पांव

आग, ब्राह्मण, गुरु, गाय, बालक, कुंवारी कन्या, बुजुर्ग को पैर लगना अशुभ माना जाता है। गलती से भी इन्हें पैर लग जाए तो क्षमा मांग लेनी चाहिए।

 

गुरु अौर स्त्री का न करें अपमान

चाणक्य के अनुसार गुरु के पास ज्ञान अौर स्त्री के पास उसकी सुंदरता व यौवन उसकी सबसे बड़ी शक्ति होती है। गुरु का अपमान अौर स्त्री का मजाक उड़ाना प्रभु अपमान के समान होता है।

 

विवाह के समय न देखें सुंदरता

आज के समय विवाह के लिए लड़की की सुंदरता को महत्व दिया जाता है परंतु ये जरुरी नहीं की शक्ल से सुंदर स्त्री बुद्धिमान व संस्कारी हो इसलिए विवाह के समय भौतिक सुंदरता से अधिक आत्मिक गुणों को देखें।

 

कार्य करने से पहले करें स्वंय से तीन प्रश्न 

कोई भी कार्य करने से पहले स्वंय से तीन प्रश्न करने चाहिए कि मैं ये काम क्यों कर रहा हूं? इसका क्या परिणाम होगा अौर इस कार्य को करने से सफलता मिलेगी या नहीं। इनके सकारात्मक उत्तर मिलने पर ही कार्य की शुरुआत करें।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!