Car Price Hike: कार खरीदने वालों को झटका, Hyundai ने बढ़ाई कीमतें

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 11:38 AM

shock for car buyers hyundai hikes prices

वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Limited) ने बढ़ती लागत के दबाव के चलते अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। कंपनी ने बुधवार को जानकारी दी कि वह मई 2026 से अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 1% तक...

बिजनेस डेस्कः वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Limited) ने बढ़ती लागत के दबाव के चलते अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। कंपनी ने बुधवार को जानकारी दी कि वह मई 2026 से अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी करेगी। यह फैसला कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत में लगातार हो रही वृद्धि को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, यह मूल्य वृद्धि सभी मॉडल्स और वेरिएंट्स पर लागू होगी, हालांकि इसकी सीमा अलग-अलग हो सकती है यानी हर मॉडल और उसके संस्करण के आधार पर कीमतों में बदलाव अलग-अलग देखने को मिलेगा।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह हमेशा कोशिश करती है कि बढ़ती लागत का बोझ खुद उठाकर ग्राहकों को कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाया जाए। लेकिन हाल के समय में कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और उत्पादन लागत में लगातार इजाफा हुआ है, जिससे कीमतों में मामूली बढ़ोतरी करना आवश्यक हो गया है।

ऑटो इंडस्ट्री में लागत बढ़ने का असर धीरे-धीरे ग्राहकों पर दिखाई देने लगा है और हुंदै का यह कदम उसी ट्रेंड का हिस्सा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में अन्य वाहन निर्माता कंपनियां भी इसी तरह के फैसले ले सकती हैं।

इस बढ़ोतरी का असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो मई के बाद नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, जबकि पहले से बुकिंग कर चुके ग्राहकों के लिए कंपनी की नीति अलग हो सकती है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!