FIFA World Cup पर मंडराया खतरा: मेयर की सरेआम गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Edited By Updated: 14 Jun, 2026 09:02 AM

mayor shot dead in public in mexico questions raised over security

फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) की मेजबानी कर रहे मेक्सिको से राजनीतिक हिंसा की एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। मेक्सिको के ओक्साका (Oaxaca) राज्य के सैन मिगुएल अमाटिटलान शहर के मेयर की शनिवार को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Mexico Political Violence : फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) की मेजबानी कर रहे मेक्सिको से राजनीतिक हिंसा की एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। मेक्सिको के ओक्साका (Oaxaca) राज्य के सैन मिगुएल अमाटिटलान शहर के मेयर की शनिवार को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। देश में जारी राजनीतिक और संगठित अपराध (Organized Crime) के बीच हुई इस हाई-प्रोफाइल हत्या ने हड़कंप मचा दिया है। यह वारदात ऐसे समय में हुई है जब मेक्सिको दुनिया के सामने अपनी सुरक्षित और आधुनिक छवि पेश करने की कोशिश कर रहा था।

खतरे की दी थी चेतावनी

मेयर जोएल ब्रावो मार्टिनेज (Joel Bravo Martinez) की शनिवार को बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वे मेक्सिको की प्रमुख राजनीतिक पार्टी 'पैन' (PAN) के नेता थे। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार मार्टिनेज ने कुछ हफ्ते पहले ही अपनी जान को गंभीर खतरा बताते हुए राज्य सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं घटना के तुरंत बाद मेक्सिको की केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

PunjabKesari

ओक्साका राज्य अभियोजक कार्यालय ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही गंभीर अपराधों की जांच के लिए विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। मेक्सिको की केंद्रीय सुरक्षा कैबिनेट ने हत्यारों को पकड़ने के लिए इलाके में अतिरिक्त सैन्य बल भेज दिए हैं। कैबिनेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सख्त लहजे में कहा, इस कायरतापूर्ण अपराध को अंजाम देने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

फीफा विश्व कप की मेजबानी और सुरक्षा पर बड़ा सवाल

यह हत्या मेक्सिको के लिए एक बहुत बड़ी कूटनीतिक और सुरक्षा चुनौती बन गई है। दरअसल इस समय मेक्सिको, अमेरिका (USA) और कनाडा (Canada) के साथ मिलकर संयुक्त रूप से फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस घटना के बाद विदेशी पर्यटकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम (Claudia Sheinbaum) ने वैश्विक समुदाय को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि देश के पास विश्व कप के लिए एक बेहद मजबूत और आधुनिक सुरक्षा योजना है जिसमें शामिल हैं:

 

स्टेडियमों, हवाई अड्डों, मुख्य राजमार्गों (सड़कों) और होटलों के आसपास कड़ा सुरक्षा पहरा।

PunjabKesari

सुरक्षा अधिकारियों के लिए विशेष हाई-टेक ट्रेनिंग और ऑपरेशनल अभ्यास।

किसी भी खतरे को भांपने के लिए 'अर्ली वार्निंग डिजिटल सिस्टम' (Early Warning System) की तैनाती।

PunjabKesari

वहीं मेक्सिको में स्थानीय राजनेता अक्सर वहां के शक्तिशाली ड्रग कार्टेल (Drug Cartels) और आपराधिक समूहों का शिकार बनते हैं। इससे पहले नवंबर में भी मिचोआकान के लोकप्रिय मेयर कार्लोस अल्बर्टो मंज़ो रोड्रिग्ज की हत्या कर दी गई थी क्योंकि उन्होंने आपराधिक गिरोहों का खुलकर विरोध किया था।

इस बीच मेक्सिको की विपक्षी पार्टी 'पीआरआई' (PRI) के अध्यक्ष एलेजांद्रो मोरेनो ने देश के राजनेताओं को सुरक्षा देने में विफल रहने पर राष्ट्रपति शिनबाम सरकार की तीखी आलोचना की है। मोरेनो ने X पर लिखा, हर एक मेयर की हत्या हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं और आम नागरिकों के शांति से जीने के मौलिक अधिकार पर एक सीधा और बड़ा हमला है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!