पाकिस्तान में पुलिसकर्मियों पर दोहरा हमला; एक की गोली मारकर हत्या, दूसरे का घर से अपहरण

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 06:41 PM

unknown gunmen kill pakistani policeman abduct another in separate incidents

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बुधवार देर रात दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया। बन्नू में ड्यूटी जाते समय कांस्टेबल नूर आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं टांक में छुट्टी पर घर गए कांस्टेबल इरफानउल्लाह का अपहरण हो गया।...

Peshawar: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य का अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात हुई इन दोनों घटनाओं के पीछे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। पहली घटना बन्नू जिले की है, जहां पुलिस की विशेष शाखा में तैनात कांस्टेबल नूर आलम जब अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे थे, तब अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आलम रोज इसी रास्ते से अपने कार्यस्थल जाते थे।

 

छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बन्नू-मिरानशाह रोड पर मासूमाबाद के पास उन पर यह हमला हुआ। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एक अन्य घटना में, टांक जिले के शहीद मुरीद अकबर थाने में वायरलेस ऑपरेटर के रूप में कार्यरत कांस्टेबल इरफानउल्लाह का उनके पैतृक गांव शेख अवतार से अपहरण कर लिया गया।  पुलिस ने बताया कि इरफानउल्लाह उस समय छुट्टी पर थे। टांक के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है और घटना की जांच जारी है। अपहृत कांस्टेबल की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!