कहीं आप भी तो नहीं मान रहे, गौतम बुद्ध और भगवान बुद्ध को एक

Edited By Updated: 21 May, 2016 11:16 AM

gautama buddha lord buddha

गौतम बुद्ध और भगवान बुद्ध एक नहीं हैं। भगवान के प्रमुख दस अवतारों में भगवान बुद्ध, नौवें अवतार हैं। आप भगवान क्षीरोदशायी विष्णु के अवतार हैं। बलि प्रथा की

गौतम बुद्ध और भगवान बुद्ध एक नहीं हैं। भगवान के प्रमुख दस अवतारों में भगवान बुद्ध, नौवें अवतार हैं। आप भगवान क्षीरोदशायी विष्णु के अवतार हैं। बलि प्रथा की अनावश्यक जीव हिंसा को बंद करने के लिए ही आपका अवतार हुआ। आपकी माता का नाम श्रीमती अंजना था अौर आपका प्रकट स्थान था 'गया' (बिहार), भारत है।

 

विचारणीय बात यह है कि शुद्धोदन व माया के पुत्र, शाक्यसिंह बुद्ध और भगवान बुद्ध एक नहीं हैं। श्री शाक्यसिंह बहुत ही ज्ञानी व्यक्ति थे, कठिन तपस्या के बाद जब उन्हें तत्त्वानुभूति हुई तो वे बुद्ध कहलाए। जबकि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार हैं। 1807 में रामपुर से छपी, अमरकोश में श्रीमान एच टी कोलब्रुक ने इसको प्रमाणित किया है।

 

श्रीललित विस्तार ग्रंथ के 21 वें अध्याय के 178 पृष्ठ पर बताया गया है कि संयोगवश गौतम बुद्ध जी ने उसी स्थान पर तपस्या की जिस स्थान पर भगवान बुद्ध ने तपस्या  की थी। इसी कारण लोगों ने दोनों को एक ही मान लिया।

 

जर्मन के वरिष्ट स्कालर श्रीमैक्स मुलर जी के अनुसार शाक्यसिंह बुद्ध अर्थात गौतम बुद्ध, कपिला वस्तु के लुम्बिनी के वनों में 477 बी सी में पैदा हुए थे। गौतम बुद्ध के पिता का नाम शुद्धोदन तथा माता का नाम श्रीमती मायादेवी है। जबकि भगवान बुद्ध की माता का नाम अंजना था और पिता का नाम हेमसदन था व उनकी प्रकट स्थली 'गया' है । 

 

एक और बात श्रीमद् भागवत महापुराण (1.3.24) तथा श्रीनरसिंह पुराण (36/29) के अनुसार भगवान बुद्ध आज से लगभग 5000 साल पहले इस धरातल पर आए जबकि Max Muller के अनुसार गौतम बुद्ध 2491 साल पहले आए। कहने का तात्पर्य यह है कि गौतम बुद्ध और भगवान बुद्ध एक नहीं हैं।

 

श्री चैतन्य गौड़िया मठ की ओर से

श्री भक्ति विचार विष्णु जी महाराज

bhakti.vichar.vishnu@gmail.com

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!