शिखा रखने से सभी देवता मनुष्य की रक्षा करते हैं, पढ़ें धार्मिक और आध्यात्मिक फायदे

Edited By Updated: 25 Jul, 2016 11:36 AM

shikha

हिंदू धर्म का छोटे से छोटा सिद्धांत, छोटी से छोटी बात भी अपनी जगह पूर्ण और कल्याणकारी है। छोटी-सी शिखा अर्थात चोटी भी कल्याण का,

हिंदू धर्म का छोटे से छोटा सिद्धांत, छोटी से छोटी बात भी अपनी जगह पूर्ण और कल्याणकारी है। छोटी-सी शिखा अर्थात चोटी भी कल्याण का, विकास का साधन बनकर अपनी पूर्णता व आवश्यकता को दर्शाती है। शिखा का त्याग करना मानो अपने कल्याण का त्याग करना है। जैसे घड़ी के छोटे पुर्जे की जगह बड़ा पुर्जा काम नहीं कर सकता क्योंकि भले वह छोटा है परन्तु उसकी अपनी महत्ता है, ऐसे ही शिखा की भी अनोखी महत्ता है। शिखा नहीं रखने से हम जिस लाभ से वंचित रह जाते हैं, उसकी पूर्ति अन्य किसी साधन से नहीं हो सकती।

 

‘हरिवंश पुराण’ में एक कथा आती है। हैहय व तालजंघ वंश के राजाओं ने शक, यवन, कम्बोज, पारद आदि राजाओं को साथ लेकर राजा बाहु का राज्य छीन लिया। राजा बाहु अपनी पत्नी के साथ वन में चला गया। वहां राजा बाहु की मृत्यु हो गई। महर्षि और्व ने उसकी गर्भवती स्त्री की रक्षा की और उसे अपने आश्रम में ले आए। वहां उसने एक पुत्र को जन्म दिया जो आगे चलकर राजा सगर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

 

राजा सगर ने महर्षि और्व से शस्त्र और शास्त्र विद्या सीखी। समय पाकर राजा सगर ने हैहयों को मार डाला और फिर शक, यवन, कम्बोज, पारद आदि राजाओं को भी मारने का निश्चय किया। ये शक, यवन आदि राजा लोग महर्षि वशिष्ठ की शरण में चले गए। वशिष्ठ जी ने कुछ शर्तों पर उनको अभयदान दे दिया और सगर को आज्ञा दी कि वे उनको न मारें। राजा सगर अपनी प्रतिज्ञा भी नहीं छोड़ सकते थे और वशिष्ठ जी की आज्ञा भी नहीं टाल सकते थे। अत: उन्होंने उन राजाओं का सिर शिखा सहित मुंडवाकर उन्हें छोड़ दिया क्योंकि प्राचीन काल में किसी की शिखा काट देना मृत्युदंड के समान माना जाता था।

शिखा का महत्व

डा. हाय्वमन कहते हैं, ‘‘मैंने कई वर्ष भारत में रह कर भारतीय संस्कृति का अध्ययन किया है। यहां के निवासी बहुत काल से सिर पर चोटी रखते हैं जिसका वर्णन वेदों में भी मिलता है। दक्षिण में तो आधे सिर पर ‘गोखुर’ के समान चोटी रखते हैं। उनकी बुद्धि की विलक्षणता देखकर मैं अत्यंत प्रभावित हुआ हूं। अवश्य ही बौद्धिक विकास में चोटी बड़ी सहायता देती है। सिर पर चोटी रखना बड़ा लाभदायक है। मेरा हिंदू धर्म में अगाध विश्वास है और मैं चोटी रखने का कायल हो गया हूं।’’

 

प्रसिद्ध विद्वान डा. आई.ई. क्लार्क एम.डी. के अनुसार, ‘‘मैंने जब से इस विज्ञान की खोज की है तबसे मुझे विश्वास हो गया है कि हिंदुओं का हर एक नियम विज्ञान से परिपूर्ण है। चोटी रखनी हिंदुओं का धर्म ही नहीं, सुषुम्रा के केंद्रों की रक्षा के लिए ऋषि-मुनियों की खोज का विलक्षण चमत्कार है।’’

 

इसी प्रकार पाश्चात्य विद्वान अर्ल थॉमस लिखते हैं, ‘‘सुषुम्रा की रक्षा हिंदू लोग चोटी रखकर करते हैं जबकि अन्य देशों में लोग सिर पर लम्बे बाल रख कर या हैट पहन कर करते हैं। इन सबमें चोटी रखना सबसे लाभकारी है। किसी भी प्रकार से सुषुम्रा की रक्षा करना जरूरी है।’’

 

वास्तव में मानव-शरीर को प्रकृति ने इतना सबल बनाया है कि वह बड़े से बड़े आघात को सहन करके भी जीवित रह जाता है परन्तु शरीर में कुछ ऐसे भी स्थान हैं जिन पर आघात होने से मनुष्य की तत्काल मृत्यु हो सकती है। इन्हें ‘मर्म-स्थान’ कहा जाता है।

सुश्रुत संहिता में लिखा है कि, ‘‘मस्तक के भीतर ऊपर जहां बालों का आवृत (भंवर) होता है, वहां सम्पूर्ण नाडिय़ों व संधियों का मेल है, उसे ‘अधिपतिमर्म’ कहा जाता है। यहां पर चोट लगने से तत्काल मृत्यु हो जाती है। सुषुम्ना के मूल स्थान को ‘मस्तुलिंग’ कहते हैं। मस्तिष्क के साथ ज्ञानेन्द्रियों-कान, नाक, जीभ, आंख आदि का संबंध है और कर्मेन्द्रियों-हाथ, पैर, गुदा, इंद्रिय आदि का संबंमस्तुलिंगंग से है। मस्तिष्क मस्तुलिंगंग जितने सामर्थ्यवान होते हैं, उतनी ही ज्ञानेन्द्रियों और कर्मेन्द्रियों की शक्ति बढ़ती है। मस्तिष्क ठंडक चाहता है औमस्तुलिंगंग गर्मी। मस्तिष्क को ठंडक पहुंचाने के लिए क्षौर कर्म करवाना औमस्तुलिंगंग को गर्मी पहुंचाने के लिए गोखुर के परिणाम के बाल रखना आवश्यक है। बाल कुचालक हैं, अत: चोटी के लम्बे बाल बाहर की अनावश्यक गर्मी या ठंडक समस्तुलिंगंग की रक्षा करते हैं।’’

 

* शिखा रखने तथा इसके नियमों का यथावत पालन करने से सद्बुद्धि, सद्विचारादि की प्राप्ति होती है।

 

* आत्मशक्ति प्रबल बनी रहती है।

 

* मनुष्य धार्मिक, सात्त्विक व संयमी बना रहता है।

 

* लौकिक-पारलौकिक कार्यों में सफलता मिलती है।

 

* सभी देवता मनुष्य की रक्षा करते हैं।

 

* सुषुम्रा-रक्षा से मनुष्य स्वस्थ, बलिष्ठ, तेजस्वी और दीर्घायु होता है।

 

* नेत्रज्योति सुरक्षित रहती है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!