सर्वसम्मति से फिर अर्बिट्रेशन संस्थान चेयरमैन चुने गए एमसीटी परेवा

Edited By Updated: 30 Nov, 2025 02:00 PM

mct parewa unanimously re elected as president of arbitration institute

दिल्ली सरकार (पीडब्ल्यूडी) के पूर्व प्रधान इंजीनियर एमसीटी परेवा सर्वसम्मति से एक बार फिर भारतीय तकनीकी मध्यस्थ संस्थान (आईआईटीएआरबी) के चेयरमैन निर्वाचित घोषित किए गए। उनके साथ ही नीरज राजवंशी सचिव व स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया के पूर्व कार्यकारी...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  देश भर में जीडीपी का 17 प्रतिशत हिस्से की परियोजनाएं विवादों में हल हमारा लक्ष्य: परेवा 
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली सरकार (पीडब्ल्यूडी) के पूर्व प्रधान इंजीनियर एमसीटी परेवा सर्वसम्मति से एक बार फिर भारतीय तकनीकी मध्यस्थ संस्थान (आईआईटीएआरबी) के चेयरमैन निर्वाचित घोषित किए गए। उनके साथ ही नीरज राजवंशी सचिव व स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक जीएस दुबे कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। 

भारतीय तकनीकी मध्यस्थ संस्थान (आईआईटीएआरबी) की 14वीं वार्षिक आम बैठक के कार्यकारल के लिए यह चुनाव राजधानी के इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनयर्स-इंडिया) में संपन्न हुआ। चुनावी प्रक्रिया करीबन महीने भर चली और वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव के बाद संपन्न हुई।  

इंजीनियर्स, आर्किटेक्टस द्वारा संविदा विवादों को सुलझाने के भारतीय तकनीकी मध्यस्थ संस्थान काम रहा है। यह बताते हुए चेयरमैन एमसीटी परेवा ने बताया कि देश में सरकारों के हजारों करोड़ रूपए की परियेाजनाएं विवाद में है जो जीडीपी का लगभग 17 प्रतिशत हिस्सा है। इनके समाधान से  देश में तेजी से विकास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 2026 एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयेाजित करने की योजना है जिसमें सरकारी, निजी क्षेत्रों के मध्यस्थता विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!