Panchak 2026: गुप्त नवरात्रि में पंचक का साया, 5 दिन तक आग से जुड़े ये काम भूलकर भी न करें

Edited By Updated: 20 Jan, 2026 10:09 PM

panchak january 2026

जनवरी महीने के पंचक आज 20 जनवरी 2026 की देर रात 1:35 बजे से शुरू हो रहे हैं, जो 25 जनवरी 2026 को दोपहर 1:35 बजे तक रहेंगे। पंचक कुल 5 दिन तक चलते हैं और इस दौरान कई तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक मानी जाती है।

Panchak 2026: जनवरी महीने के पंचक आज 20 जनवरी 2026 की देर रात 1:35 बजे से शुरू हो रहे हैं, जो 25 जनवरी 2026 को दोपहर 1:35 बजे तक रहेंगे। पंचक कुल 5 दिन तक चलते हैं और इस दौरान कई तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक मानी जाती है।

पंचक में क्यों नहीं किए जाते मांगलिक काम?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचक का समय शुभ नहीं माना जाता। इन पांच दिनों में शादी-विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार शुरू करना या बड़ी खरीदारी करने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पंचक में किए गए ये काम आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकते हैं।

इस बार अग्नि पंचक, हवन-यज्ञ से करें परहेज

इस बार पड़ रहे पंचक को अग्नि पंचक कहा जा रहा है। इसका मतलब है कि इस दौरान अग्नि तत्व प्रभावी रहता है। चूंकि पंचक गुप्त नवरात्रि के बीच लग रहे हैं, इसलिए हवन, यज्ञ या अग्नि से जुड़े किसी भी अनुष्ठान से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे आग से जुड़ी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

छत डालना और दक्षिण दिशा की यात्रा क्यों है वर्जित?

पंचक के दौरान घर की छत डालना या बड़ा निर्माण कार्य करना अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में कलह और धन हानि हो सकती है। इसके साथ ही दक्षिण दिशा की यात्रा भी पंचक में वर्जित बताई गई है।

पंचक में कौन से काम कर सकते हैं?

पंचक के दौरान सभी कामों पर रोक नहीं होती। आप इस समय— रोज़ का पूजा-पाठ,नामकरण संस्कार,नियमित नौकरी या व्यापार कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि किसी नए काम की शुरुआत न करें।

पंचक में शिव पूजा से टलते हैं संकट

पंचक काल में भगवान शिव की पूजा को विशेष फलदायी माना गया है। खासतौर पर रुद्राभिषेक करने से पंचक के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!