Edited By SHUKDEV PRASAD,Updated: 03 Mar, 2026 05:21 PM

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। Railway Recruitment Board (RRB) ने Group D (Level-1) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
नेशनल डेस्क: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। Railway Recruitment Board (RRB) ने Group D (Level-1) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो अभ्यर्थी अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब 9 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दी गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
यह भर्ती CEN 09/2025 के तहत आयोजित की जा रही है। अधिसूचना के अनुसार कुल 22,195 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों में शामिल हैं:
- असिस्टेंट ब्रिज
- असिस्टेंट लोको शेड
- असिस्टेंट ऑपरेशंस
- असिस्टेंट पी-वे
- असिस्टेंट ट्रैक मशीन
- प्वाइंट्समैन
- (सभी Level-1 श्रेणी के पद)
RRB Group D 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
- नई अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026 (23:59 बजे)
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
- आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (1 जनवरी 2026 के आधार पर)
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी
- योग्यता: 10वीं पास या समकक्ष
- 10वीं के साथ ITI धारक भी पात्र
आवेदन शुल्क कितना है?
- SC/ST, महिला, PwBD, ट्रांसजेंडर, EBC, अल्पसंख्यक, भूतपूर्व सैनिक: ₹250 (रिफंडेबल)
- अन्य उम्मीदवार: ₹500
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को Level-1 के अनुसार ₹18,000 बेसिक पे मिलेगा। इसके साथ रेलवे के अन्य भत्ते भी लागू होंगे।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
- मेरिट लिस्ट
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in
- पर जाएं।
- “Create an Account” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।