T20 World Cup 2026 Final : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड कैसा, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बदलेगा इतिहास?

Edited By Updated: 07 Mar, 2026 10:52 PM

t20 world cup 2026 final how is india s record at the narendra modi stadium

भारतीय क्रिकेट टीम को ICC Men's T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

नेशनल डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम को ICC Men's T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। यह बड़ा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। फाइनल से पहले भारतीय फैंस में उत्साह के साथ-साथ थोड़ी चिंता भी देखी जा रही है, क्योंकि इस मैदान से जुड़ी कुछ पुरानी यादें अभी भी लोगों के मन में ताजा हैं।

दरअसल, इसी मैदान पर ICC Cricket World Cup 2023 Final में भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वह हार भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी निराशाजनक रही थी।

टी20 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारत का रिकॉर्ड

हालांकि टी20 फॉर्मेट में इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। आंकड़ों के अनुसार भारत ने यहां अब तक कुल 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इनमें से:

  • 7 मैचों में जीत मिली है

  • 3 मैचों में हार हुई है

इस मैदान पर भारत ने इंग्लैंड, नीदरलैंड़,साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को भी हराया है। इसलिए टी20 के आंकड़ों को देखें तो यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के लिए काफी उत्साहजनक माना जा रहा है।

2021 के बाद यहां तीन बार हारी टीम इंडिया

हालांकि साल 2021 के बाद भारतीय टीम को इसी मैदान पर तीन मैचों में हार भी झेलनी पड़ी है। इसी वजह से कुछ फैंस को फाइनल मुकाबले से पहले चिंता हो रही है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यहां का प्रदर्शन

इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो मुकाबले खेले हैं। एक मैच में टीम को जीत मिली जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह हार टूर्नामेंट में भारत की पहली हार थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास कमजोर

अगर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की बात करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। भारत ने टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 3 मैच खेले हैं और तीनों में हार मिली है। ऐसे में इस बार फाइनल में भारतीय टीम के सामने इतिहास बदलने की बड़ी चुनौती होगी।

जीत मिली तो बनेगा नया रिकॉर्ड

अगर भारतीय टीम यह फाइनल मुकाबला जीत जाती है तो वह लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि होगी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का रिकॉर्ड

इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 6 मैच खेले जा चुके हैं।

  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 मैच जीते

  • लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 2 मैच जीते

  • 1 मैच टाई रहा

इन आंकड़ों से साफ है कि यहां मुकाबले काफी संतुलित रहे हैं और दोनों टीमों को बराबर मौका मिला है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!