दिल्लीः शानदार रहा रमेश अवस्थी का 'Mango Festival', अर्जुन राम मेघवाल और जस्टिस ऋतुराज अवस्थी ने की शिरकत

Edited By Updated: 09 Aug, 2024 05:56 PM

ramesh awasthi mango festival arjun ram meghwal cabinet ministers

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को फलों के राजा आम की अनोखी महफिल सजी।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को फलों के राजा आम की अनोखी महफिल सजी। कानपुर से बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी द्वारा आयोजित इस महोत्सव में 300 से अधिक प्रकार के आमों को प्रदर्शित किया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और जस्टिस ऋतुराज अवस्थी ने इस भव्य आयोजन में शिरकत कर इसे और भी खास बना दिया।

मुख्य अतिथि और सम्मानित मेहमान : महोत्सव में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और किसानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, एस.पी. बघेल, भागीरथ चौधरी, जयंत चौधरी, रामदास अठावले, कमलेश पासवान, टोकन साहू, संजय सेठ, शोभा करंदलाजे, राजभूषण चौधरी, जितिन प्रसाद, गिरिराज सिंह और शांतनु ठाकुर भी उपस्थित रहे। महोत्सव की अध्यक्षता गिरीराज सिंह ने की, जबकि समापन अर्जुन मेघवाल ने किया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, दिग्विजय सिंह, शशि थरूर, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, राजीव शुक्ला, फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर, फिल्म प्रोड्यूसर अनुराग मल्हान, फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री और मास्टर शेफ कुणाल कपूर ने भी इस महोत्सव में भाग लिया।

रमेश अवस्थी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें आम का पौधा भेंट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण की अपील का समर्थन किया। उन्होंने आम उत्पादक किसानों को समृद्ध बनाने और उनकी मेहनत का पूरा लाभ दिलाने के अपने प्रयासों पर भी जोर दिया।

आम की विविधता और आकर्षण : महोत्सव में दशहरी, अल्फांसो, आम्रपाली, बॉम्बे ग्रीन, बादामी, चौसा, चितूर, रूमानी, महाराजा पसंद, चिन्नारसम, दुधिया मालदा, फजरी कलां, फर्नांडियन, हुसननारा, गुलाबखास, हिमायत, किशन भोग, कोमंगा, गिर केसर, लालबाग, लंगड़ा बनारसी, नीलम, तोतापुरी और वनराज सहित 300 से ज्यादा प्रजातियों के आम प्रदर्शित किए गए। अपने आकार, रंग और खुशबू की वजह से ‘मोदी’ आम और बुलडोजर आम सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहे।

महोत्सव का उद्देश्य : भारत आम महोत्सव का उद्देश्य दुनिया भर में आम की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना और आम उत्पादक किसानों को नई तकनीक, स्टोरेज और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह महोत्सव देश में अपने तरह का एक अनोखा आयोजन है, जो न केवल भारतीय आमों की विविधता को प्रदर्शित करता है, बल्कि किसानों के मनोबल को भी बढ़ाता है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!