ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, रिश्तेदार की बरसी समारोह में जा रहे थे सभी

Edited By Updated: 15 Dec, 2025 12:55 AM

a major accident occurred due to brake failure

मध्य फिलीपींस के नेग्रोस ओरिएंटल प्रांत में एक वाहन के ब्रेक फेल होकर गड्ढे में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

मनीलाः मध्य फिलीपींस के नेग्रोस ओरिएंटल प्रांत में एक वाहन के ब्रेक फेल होकर गड्ढे में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार की सुबह उस समय हुई जब वाहन अयंगून नगरपालिका में एक कब्रिस्तान की ओर जाते समय ढलान से नीचे जा रहा था।

गौरतलब है कि वाहन में सवार सभी यात्री अपने रिश्तेदार की बरसी समारोह में जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में एक पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं जिनकी उम्र 42 से 71 वर्ष के बीच है। दुर्घटना में चार अन्य यात्री घायल हो गए, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना का कारण जानने के लिए जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!