पुष्य नक्षत्र से हो रही है 2021 की शुरुआत, बरसेंगी खुशियां

Edited By Jyoti,Updated: 22 Dec, 2020 06:24 PM

2021 begins with pushya nakshatra happiness will show

वर्ष 2021 की शुरुआत बहुत ही शुभ योग में यानी पुष्य नक्षत्र में कन्या लग्न व कर्क राशि  में हो रही है।  हमारे 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को बहुत शुभ एवं कल्याणकारी नक्षत्र माना जाता है । ज्योतिष शास्त्र में इसे 27 नक्षत्रों में से आठवां स्थान...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वर्ष 2021 की शुरुआत बहुत ही शुभ योग में यानी पुष्य नक्षत्र में कन्या लग्न व कर्क राशि  में हो रही है।  हमारे 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को बहुत शुभ एवं कल्याणकारी नक्षत्र माना जाता है । ज्योतिष शास्त्र में इसे 27 नक्षत्रों में से आठवां स्थान हासिल है और इसे नक्षत्रों का सम्राट भी कहा जाता है यानी नक्षत्रों का शहंशाह। यह योग सभी कार्यों में सिद्धि देता है। वर्ष 2020 पूरे विश्व के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य मोर्चे तक हर जगह देश-दुनिया को दिक्कत झेलनी पड़ी । लाखों लोग बेरोजगार हो गए । लाखों लोग  कोरोना महामारी का शिकार हो गए लेकिन नए साल यानी वर्ष 2021 की शुरुआत बहुत ही शुभ योग में होने जा रही है। यह हम सब के लिए खुशी की बात है।
PunjabKesari, Pushya Nakshatra,  Pushya Nakshatra Jyotish, pushya nakshatra in 2021, pushya nakshatra in hindi, 2021 pushya nakshatra, new year 2021, happy new year 2021, New year Astrology Prediction, Jyotish Gyan, Jyotish Vidya, Jyotish Shastra
बता दें कि  वर्ष 2021 में जनवरी से दिसंबर तक 22 दिन पुष्य नक्षत्र का योग है। इसमें दो दिन गुरु पुष्य योग और 2 दिन रवि पुष्य नक्षत्र योग रहेगा।  28  जनवरी को भी पुष्य योग रहेगा। इसके बाद 24 व 25 फरवरी, 23 व 24 मार्च, 19  व 20 अप्रैल, 17 व 18 मई, 13 व 14 जून, 10 व 11 जुलाई, 7 व 8 अगस्त, 3 , 4 और 30 सितंबर, 28 व 29 अक्टूबर, 24 व 25 नवंबर और 20 व 21 दिसंबर को पुष्य नक्षत्र योग रहेगा। इस नक्षत्र के दौरान कोई भी कार्य करने पर उसके बहुत शुभ फल मिलते हैं और जो लोग ज्योतिष व शास्त्रों पर यकीन रखते हैं, उन्हें इस योग का बड़ी शिद्दत के साथ इंतजार रहता है।
PunjabKesari, Pushya Nakshatra,  Pushya Nakshatra Jyotish, pushya nakshatra in 2021, pushya nakshatra in hindi, 2021 pushya nakshatra, new year 2021, happy new year 2021, New year Astrology Prediction, Jyotish Gyan, Jyotish Vidya, Jyotish Shastra
नए साल की जो बहुत शुभ और शानदार शुरुआत हो रही है, उसी सिलसिले में जनवरी महीना भी बहुत शुभ रहने वाला है। 14 जनवरी को पांच ग्रह मकर राशि में संचरण करेंगे और मकर सक्रांति 5 ग्रहों के इस शुभ योग में मनाई जाएगी। इस दिन मकर राशि में सूर्य के अलावा चंद्रमा, शनि, बुध व गुरु ग्रह का संचरण होगा। मकर जल की राशि है। चंद्र, गुरु व बुध सुखकारी ग्रह हैं। इन सबके एक साथ होने से सुख व समृद्धि बढ़ेगी। 28 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर गुरुपुष्य योग बनेगा। यह अमृत योग माना जाता है। मकर राशि में बुध, गुरु, शुक्र, शनि व सूर्य ग्रह का संचरण होगा। स्नान-दान करने से रोग-शोक से मुक्ति मिलेगी।

जनवरी महीने में सूर्य, बुध और शुक्र तीन ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। चंद्रमा तो हर अढाई दिन बाद अपनी राशि बदलते रहते हैं। मंगल ग्रह वृषभ राशि में ,  शनि व गुरु मकर राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु  वृश्चिक राशि में गोचर करते रहेंगे।  इन ग्रहों का कंबीनेशन व नए साल पर बन रहे शुभ योग यह बता रहे हैं कि वर्ष 2021 की न केवल शुरुआत शानदार होगी बल्कि यह साल कई मामलों में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों भरा भी साबित होगा। खुशियां बरसेंगी और अधूरे पड़े काम भी हम पूरे उत्साह के साथ पूरे कर पाएंगे।
PunjabKesari, Pushya Nakshatra,  Pushya Nakshatra Jyotish, pushya nakshatra in 2021, pushya nakshatra in hindi, 2021 pushya nakshatra, new year 2021, happy new year 2021, New year Astrology Prediction, Jyotish Gyan, Jyotish Vidya, Jyotish Shastra
गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!