बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी से पूर्व अयोध्या व मथुरा में सुरक्षा बढ़ी

Edited By Updated: 06 Dec, 2025 09:16 AM

ayodhya mathura on high alert

लखनऊ/अयोध्या/मथुरा (प.स.): बाबरी मस्जिद विध्वंस (6 दिसम्बर, 1992) की बरसी को लेकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या, मथुरा और प्रमुख जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

लखनऊ/अयोध्या/मथुरा (प.स.): बाबरी मस्जिद विध्वंस (6 दिसम्बर, 1992) की बरसी को लेकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या, मथुरा और प्रमुख जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और प्रयागराज सहित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) गौरव ग्रोवर ने कहा कि सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है और 6 दिसम्बर तक सुरक्षा घेरा कड़ा रखा जाएगा। मंदिर मार्ग, होटल, ढाबे, अतिथि गृह और धर्मशालाओं की जांच की जा रही है और शहर के प्रवेश द्वारों पर वाहनों की निगरानी की जा रही है। मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डी.आई.जी.) शैलेश कुमार पांडेय ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!