Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Oct, 2026 07:06 AM

मेष- जो लोग आपको अच्छे नहीं लगते, उनसे दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए हितकारी होगा। शत्रुओं
मेष- जो लोग आपको अच्छे नहीं लगते, उनसे दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए हितकारी होगा। शत्रुओं और रोगों की चपेट में आ सकते हैं।
उपाय- काले रंग की वस्तु का दान करें।
वृष- कला, मीडिया अथवा क्रिएटिव फील्ड से जुड़े जातको की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। तनाव दूर होगा, सेहत में अच्छे बदलाव आएंगे।
उपाय- घर के बड़ों की अनदेखी न करें।
मिथुन- आज के दिन खूब धन मिलेगा। वाहन बहुत सावधानीपूर्वक चलाएं। मानसिक शांति बनी रहेगी। एकाग्रता को मजबूत करने के लिए योग-ध्यान करें।
उपाय- किसी अपाहिज को भोजन करवाएं।
कर्क- अचानक से होने वाली घटनाओं और अनिश्चितता से सावधान रहें। अपने रिश्ते में किसी तीसरे को बीच में दखल न देने दें वरना दूरियां पैदा हो सकती हैं।
उपाय- जीवनसाथी के साथ बहस न करें।
सिंह- आज का दिन शुभ प्रभाव देने वाला साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। संपत्ति या नया वाहन खरीदने में कामयाब हो सकते हैं।
उपाय- केले का दान करें।
कन्या- पुराने निवेश से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा लोग ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहें, छवि खराब हो सकती है।
उपाय- ज्यादा मीठा न खाएं।
तुला- बीते समय से जो योजनाएं आप बना रहे थे, उन्हें लागू करने में कामयाब होंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
उपाय- किसी निर्धन को भोजन करवाएं।
वृश्चिक- लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के आसार हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के रास्ते खुल सकते हैं।
उपाय- चींटियों को शक्कर डालें।
धनु- जो लोग मुंह के सामने आपके शुभचिंतक बनते हैं, उनसे बचकर रहें। मनचाही नौकरी मिल सकती है और आमदनी में भी वृद्धि होने के योग हैं।
उपाय- किसी गरीब को केले खिलाएं।
मकर- पदोन्नति के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
उपाय- जेब में सफेद रंग का रुमाल न रखें।
कुंभ- जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। निवेश करने से पहले घर के बड़ों से सलाह अवश्य लें।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं।
मीन- कारोबार में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। अपने राज की बातें अपने तक ही सीमित रखें। विदेशों से जुड़ा कारोबार करने वालों को संभलकर रहना होगा।
उपाय- बरगद का पत्ता जेब में रखें।