आपका राशिफल- 29 जुलाई, 2025

Edited By Updated: 29 Jul, 2025 07:34 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोग काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोग काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। संतान आज कोई अच्छी खबर सुना सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारिफ हो सकती है। व्यापार कर रहे जातकों को आज धैर्य बना कर रखने की ज़रुरत है। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। सेहत सही रहेगी।
 
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। आज थकावट महसूस हो सकती है, ख्याल रखें।  

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी काम को करने में जल्दबाज़ी महंगी पड़ सकती है, धैर्य रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलावों के बारे में सोच सकते हैं। आज किसी भी प्रकार का वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि के वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नया काम शुरू करने का सोच रहे है तो किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए सही रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को काम पर फोकस करने की ज़रुरत है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पति पत्नी एक दूसरे की बातों को अहमियत दें, रिश्ता मज़बूत रहेगा।  आर्थिक स्थिति सही रहेगी। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। नींद पूरी न होने से थकावट महसूस हो सकती है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम बना कर रखें। साझेदारी के व्यापार में फायदा हो सकता है। प्रेमी के साथ किसी बात पर नोक झोंक हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों के साथ मिलने जा सकते हैं। सेहत खराब हो सकती है, ख्याल रखें।  

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पुराना अटका धन वापस मिल सकता है। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। कामकाज के दौरान किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का शिक्षा में  प्रदर्शन सही रहेगा। व्यापार के लिहाज़ से दिन सही रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिज़नेस में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से मेहमान घर पर आ सकते हैं। आज पैसों का खर्च सोच समझ कर करें। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!