Edited By Sarita Thapa,Updated: 04 Jun, 2026 08:27 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला हैं। बिज़नेसमेन आज अच्छी डील प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में दबदबा बनेगा।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला हैं। बिज़नेसमेन आज अच्छी डील प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में दबदबा बनेगा। महिलाएं आज के दिन कई घूमने का प्लान बना सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत के मामले में आज का दिन बेहद ही अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामन्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग आज बॉस को प्रसन्न करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ और आशीर्वाद आपको आत्मविश्वास से भर देगा। संतान को दी गई जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगें, जिससे आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। पेट में दर्द तंग कर सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत और खुशियों का संदेश लेकर आया है। परिवार का कोई सदस्य आपको ऐसा सरप्राइज दे सकता है, जो आपका दिल खुश कर देगा। बड़ों का सम्मान और उनकी सलाह आज आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। पुरानी किसी समस्या से आपको राहत मिल सकती है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बड़ी उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। कामकाज में छोटी-मोटी गड़बड़ियां तनाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। अपनी निजी और जरूरी बातें किसी से साझा करने से बचें।
सिंह राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन लोगों को प्रभावित करेगा और आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के संकेत हैं।
कन्या राशि वालों आज का दिन संपत्ति और सुख-सुविधाओं के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। घर में मेहमानों का आगमन माहौल को खुशनुमा बना देगा। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील आज फाइनल हो सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी।
तुला राशि वालों आज करियर के क्षेत्र में आपको शानदार अवसर मिल सकते हैं। हालांकि किसी भी काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सतर्क रहें। जो लोग नौकरी की तालाश में है उनको आज अच्छा ऑफर मिल सकता है। सेहत में उतार –चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला हैं। परिवार का कोई सदस्य आपसे सलाह मांग सकता है, इसलिए अपनी राय समझदारी से दें। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन होने से माहौल सकारात्मक और आनंदमय रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने के भी योग हैं।
धनु राशि वालों आज नौकरी और करियर के मामले में दिन बेहद शानदार साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। स्टूडेंटस पढ़ाई को छोड़कर फोन पर ज्यादा समय बिताएंगे। बड़े भाई से अनबन होने के योग बन रहे हैं। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक ही रहेगा।
मकर राशि वालों आज आपके पुराने अटके काम पूरे होंगे। जो लोग जॉब चेंज करने के बारे में सोच रहे हैं उनको आज अच्छा ऑफर मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार की पुरानी समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि वालों आज आपका दिन सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगा। साझेदारी में किए गए काम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आपको मिल सकता है। कानूनी मामलों में नई उम्मीद और राहत मिलने के संकेत हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मीन राशि वालों आज आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। किसी भी काम को करते समय उसके नियम और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में पछतावे का कारण बन सकता है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ