Edited By Sarita Thapa,Updated: 08 Jun, 2026 08:31 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज के मामले में आज अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। घर में किसी खास सदस्य का आगमन हो सकता है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज के मामले में आज अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। घर में किसी खास सदस्य का आगमन हो सकता है। परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को और मेहनत करने की ज़रूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। आज बाहर के खाने से परहेज़ रखें, सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम आज किसी खास की सहायता से पूरे हो सकते हैं। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। खानपान में संतुलन बनाए रखें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। आज माता-पिता के साथ किसी ज़रूरी बात पर चर्चा हो सकती है। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। खर्चों को कम करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव आज खत्म हो सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ कम हो सकता है। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। बिज़नेस करने वालों को काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। पैसों के निवेश से पहले किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत कर सकते हैं। ऑफिस में भी काम का दबाव पहले से कम रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। आर्थिक पक्ष से आज का दिन बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आज किसी मीटिंग के दौरान नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत सही रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ