आज का राशिफल- 26 जून 2026

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 10:09 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। कारोबार कर रहे जातकों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। लवमेट्स के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। कॉलेज के छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। अगर किसी तरह की उलझन में हैं तो घर के बड़ों से बात करना फायदेमंद रहेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चे किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
 
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करना बेहतर रहेगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत है। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए अपना ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा लोग काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। बिज़नेस कर रहे जातक आज कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम के दौरान किसी से भी बहस न करें। आज युवाओं को मेहनत का फल मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज स्वास्थ्य पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत उत्तम रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण आ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। बच्चे कुछ नया सीखने का मन बना सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी से भी दोस्ती करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर लेना बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को बड़ी डील मिल सकती है। किसी से भी अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा न करें। आज थकावट महसूस हो सकती है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए सरकारी काम किसी वरिष्ठ की मदद से पूरे हो जाएंगे। माता द्वारा कही गई किसी भी बात को नज़रअंदाज़ न करें। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। युवाओं को करियर के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!