Edited By Sarita Thapa,Updated: 29 Jun, 2026 08:08 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार में आ रही बाधाओं को आसानी से पार कर लेंगे। कारोबार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार में आ रही बाधाओं को आसानी से पार कर लेंगे। कारोबार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में धन लाभ होने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सिंगल जातक पहली ही नज़र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अचानक कोई नया अवसर मिल सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए अपना ख्याल रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। उधार पर दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों की मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों की किसी बड़ी कंपनी के साथ डील हो सकती है। अचानक घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न लें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण बनाकर चलें। कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज किसी खास व्यक्ति से अपने मन की बात कह सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिली सफलता माता-पिता की प्रसन्नता का कारण बन सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। लवमेट्स एक-दूसरे के साथ यादगार समय बिता सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव बातचीत से खत्म हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहायता मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज क्रोध करने से बचें, नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जल्दबाज़ी करने से बचें। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। पार्टनर के साथ मूवी डेट पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ