आज का राशिफल- 12 जुलाई 2026

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 09:03 AM

मेष राशि वालों आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में अपने घर के बड़ों की बात सुनना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मेष राशि वालों आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में अपने घर के बड़ों की बात सुनना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। घर में किसी सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। युवा सामाजिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज अनजाने में भी किसी को बुरा न कहें। व्यापारियों को काम पर ध्यान देने की ज़रूरत है। बच्चे आज किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी नई कार्यशैली अधिकारियों को प्रभावित करेगी। दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पसंद के प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आज मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, आराम करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से जिस चीज़ के लिए काम कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को ट्रांसफर मिल सकता है। लव लाइफ में गरमाहट बनी रहेगी। खानपान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। आज काम का बोझ अधिक होने की वजह से थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। बाहर वालों की बातों में आकर अपने विचार न बदलें। सिंगल जातकों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान देने की ज़रूरत है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज फालतू के खर्चों से परहेज़ करें, नहीं तो पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी से नोक-झोंक हो सकती है। घर में किसी खुशी के चलते धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, सेहत पर विशेष ध्यान दें।  

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कामकाज और परिवार में तालमेल बनाकर चलने की ज़रूरत है। आज घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। आंखों की देखभाल करें और स्क्रीन टाइम कम रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत दे रहा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अपेक्षा से अधिक सफलता मिलने की संभावना है। निवेश से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन संतान को लेकर चिंता पैदा हो सकती है। आज थकावट महसूस हो सकती है, पर्याप्त नींद लें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल साबित हो सकता है। आज किसी से भी बिना जान-पहचान के बात न करें। काम की तलाश कर रहे जातकों को पसंद का काम मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। अधिक भागदौड़ से बचें और समय पर भोजन करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। बिज़नेस करने वालों को विदेश से कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज अचानक से धन लाभ हो सकता है। प्रेमी के साथ मौज-मस्ती करने में समय व्यतीत हो सकता है। रुकी हुई आर्थिक योजना फिर से गति पकड़ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।  

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरी में आपकी कार्यकुशलता वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है। व्यापार में नई तकनीक अपनाने से लाभ मिलने की संभावना है। किसी पुराने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल सकता है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। लंबे समय से वाहन लेने का सोच रहे हैं तो समय अनुकूल साबित हो सकता है। बच्चों का प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर होता हुआ नज़र आ सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!