आज का राशिफल- 21 जुलाई 2026

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 10:56 AM

aaj ka rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज कामकाज के बोझ से थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज कामकाज के बोझ से थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आज भावनाओं में बहकर किसी से अपनी निजी बातें साझा न करें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी के व्यापार में पैसे निवेश करने से पहले किसी करीबी की सलाह आपके काम आ सकती है। बिज़नेस करने वालों को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव महसूस हो तो किसी अपने से बात कर सकते हैं। शारीरिक रूप से सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आने वाले समय में हो सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। अगर कमर में दर्द हो तो कोशिश करें कि किसी भी प्रकार का भारी सामान न उठाएं, नहीं तो दिक्कत बढ़ सकती है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। खानपान पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि वालों आज आपके नेतृत्व की क्षमता लोगों को प्रभावित कर सकती है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास आएगी। ज्यादा काम के कारण थकान महसूस हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है। पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे लोगों को नए विकल्प मिल सकते हैं। परिवार के साथ किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस के मुकाबले बाहर के कामों को निपटाने में ज्यादा समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती नज़र आ सकती है। बच्चे आज किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। सिंगल जातक आज किसी खास से अपने मन की बात बोलने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत पड़ सकती है, ख्याल रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले ठीक रहेगा। आज अचानक से घर पर मेहमान आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों को कम मेहनत में अच्छा परिणाम मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए योजनाओं को पूरा करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकता है। अगर परिवार में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो बातचीत करने से हल निकल सकता है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि वालों आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापार में विस्तार से जुड़ी नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है। परिवार में आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। मानसिक तनाव कम करने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीद और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। धन संबंधी मामलों में लाभ के अवसर बन सकते हैं। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए आराम और संतुलित भोजन जरूरी रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!