क्या आप भी शाम को इन कामों को करने से नहीं करते परहेज तो...

Edited By Jyoti,Updated: 31 Mar, 2022 02:58 PM

acccording to vastu do not do these work in the evening

धार्मिक शास्त्रों में ऐसे कई कामों के बारे में वर्णन किया है जिन्हें समय के अनुसार करना ठीक माना जाता है। तो वहीं वास्तु शास्त्र में भी मानव जीवन कसे जुड़े ऐसे कार्यों के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

धार्मिक शास्त्रों में ऐसे कई कामों के बारे में वर्णन किया है जिन्हें समय के अनुसार करना ठीक माना जाता है। तो वहीं वास्तु शास्त्र में भी मानव जीवन कसे जुड़े ऐसे कार्यों के बारे में उल्लेख किया गया है, जिन्हें सूर्योदय के समय करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है धार्मिक शास्त्रों के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में सूर्योदय व सूर्यास्त को लेकर विभिन्न प्रकार के नियम आदि बताए गए हैं। इसमें किए उल्लेख के अनुसार हर काम को करने के लिए दिन का निर्धारित समय होता है अगर उसे इस निर्धारित समय में न किया जाए तो जीवन में नकारात्मकता का अधिक प्रभाव हो जाता है, जिससे कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ कामों से अवगत करवाने जा रहे हैं, जिन्हें शाम के समय करना अच्छा नहीं माना जाता।

यहां जानें वास्तु शास्त्र में बताए गए उन कार्य के बारे में जिन्हें सूर्यास्त के बाद नहीं करने चाहिए-

PunjabKesari Vastu tips, Money Tips, Basic Vastu Facts, Vastu Remedies, Vastu dosh remedies, Vastu Shastra Upay, vastu shastra, vastu direction,  vastu for home in hindi, vastu tips for happy home, Dharm, Punjab Kesari

शाम के समय घर का दरवाजा बंद नहीं रखना चाहिए। ऐसी मान्यता प्रचलित हैं कि ये समय मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश करने का समय होता है। अतः इस समय घर के दरवाजे कुछ देर के लिए खोल देने चाहिए, ताकि घर में देवी लक्ष्मी का वास हो सके और गरीबी घर से दूर हो सके।

PunjabKesari Vastu tips, Money Tips, Basic Vastu Facts, Vastu Remedies, Vastu dosh remedies, Vastu Shastra Upay, vastu shastra, vastu direction,  vastu for home in hindi, , Dharm, Punjab Kesari

जिन लोगों के घर में तुलसी का पौधा होता है, उन्हें निरंतर सुबह शाम वहां दीपक जलाना चाहिए ऐसा शास्त्रों में वर्णित है, परंतु इसके साथ ही इसमें ये भी उल्लेख किया गया है कि शाम को तुलसी पर दीपक तो जरूर जलाना चाहिए, परंतु संध्या के समय तुलसी को छूना नहीं चाहिए। चूंकि तुलसी को लक्ष्मी मां का रूप माना गया है, इन्हें इस समय छूने से श्री हरि विष्णु रुष्ट हो जाते हैं।

PunjabKesari Vastu tips, Money Tips, Basic Vastu Facts, Vastu Remedies, Vastu dosh remedies, Vastu Shastra Upay, vastu shastra, vastu direction,  vastu for home in hindi, vastu tips for happy home, Dharm, Punjab Kesari

कई बार लोग अपने घर में किसी चीज़ के कम हो जाने पर आस-पास पड़ोसियों से चीज़ें मांग लेते हैं, परंतु वास्तु शास्त्र में ऐसा करना शुभ नहीं माना गया। कहा जाता है शाम के समय किसी व्यक्ति को लहसुन-प्याज, नमक, खट्टी चीज़ें, सुई आदि नहीं देना चाहिए।

इसके अलावा इस बात का भी ध्यान जरूर रखें कि शाम के समय किसी भिखारी को घर से खाली न जानें दें, अपनी सामर्थ्य अनुसार उसे कुछ न कुछ जरूर देना चाहिए।  

वास्तु शास्त्री ये भी बताते हैं कि शाम के समय पैसों का लेन-देन भी नहीं करना चाहिए, इसके अतिरिक्त इस समय किसी को उधार देने से भी बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस समय उधार दिए गए पैसे वापस मिलने के आसार कम होते हैं।PunjabKesari Vastu tips, Money Tips, Basic Vastu Facts, Vastu Remedies, Vastu dosh remedies, Vastu Shastra Upay, vastu shastra, vastu direction,  vastu for home in hindi,

वास्तु शास्त्र में ये भी कहा गया है घर के किसी सदस्य को बिना किसी कारण वश सोना और झगड़ा नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे लक्ष्मी माता घर से दूरी बना लेती है। जिसके परिणाम स्वरूप घर में दरिद्रता व गरीबी का वास हो जाता है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!