जर्मनी: हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, 12 लोग घायल; हमलावर गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 24 May, 2025 06:16 AM

12 people injured in knife attack at hamburg railway station in germany

जर्मनी में हैम्बर्ग शहर के व्यस्त मुख्य रेलवे स्टेशन पर चाकू से किये गए हमले में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

इंटरनेशनल डेस्कः जर्मनी में हैम्बर्ग शहर के व्यस्त मुख्य रेलवे स्टेशन पर चाकू से किये गए हमले में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मामले में एक महिला को संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार हमलावर ने स्टेशन के प्लेटफार्म 13 और 14 पर मौजूद लोगों को निशाना बनाया।

जर्मनी के दूसरे सबसे बड़े शहर हैम्बर्ग के मुख्य इलाके में स्थित यह स्टेशन स्थानीय, क्षेत्रीय और लंबी दूरी की रेलगाड़ियों का प्रमुख केंद्र है। जर्मनी की समाचार एजेंसी ‘डीपीए' के अनुसार हैम्बर्ग की अग्निशमन सेवा ने बताया कि छह लोगों को जानलेवा चोटें आई हैं, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और तीन को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने हालांकि, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर जारी पोस्ट में कहा कि अब तक कोई ‘‘पुख्ता आंकड़े'' नहीं हैं, लेकिन ‘‘कई'' लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है और माना जा रहा है कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, हमले के पीछे के मकसद की तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है। क्षेत्रीय लोक प्रसारक ‘एनडीआर' ने बताया कि हमला स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे के बाद एक खड़ी ट्रेन के सामने हुआ। हमले के बाद प्लेटफॉर्म पर एक हाई-स्पीड आईसीई ट्रेन के दरवाजे खुले देखे जा सकते थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!