आज का राशिफल 1 दिसंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 01 Dec, 2020 07:04 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन उत्तम रहेगा।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन उत्तम रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के योग बनते हैं। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिस से आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन थोड़ा खर्चों से भरा होगा। व्यवसाय में प्रतिद्वंदी परिशानियां खड़ी कर सकते हैं पर आप सभी परेशानियों को पार पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने जा सकते हैं।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज दिन भर खुद में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
उपाय- बुजुर्गों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अपने जिद्दी स्वभाव में अंकुश लगाने का सही समय है। व्यवसाय के विस्तार में किए गए प्रयासों को लेकर मन में कुछ संशय रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से निराशा प्राप्त होगी।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार में पुराने तरीकों को दूर कर नई तकनीक से कार्य करेंगे। बहन के साथ चल रहा पुराना विवाद खत्म होगा। व्यवसाय में साझेदार के साथ ग़लतफहमी के चलते मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने से घर का माहौल ख़राब हो सकता है।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। छोटी व्यापारिक यात्रा में जाना पड़ सकता है। आज के दिन पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। संतान के व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार मिल सकते हैं।
उपाय- परनिंदा न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज के लिए किसी से व्यर्थ में न उलझें, छोटी बात बड़ी बन सकती है। कानूनी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- किसी जरूरतमंद की मदद करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। करीबी रिश्तेदारों का घर में आगमन होगा और उनके द्वारा दिए गए उपहार से आप हर्षित होंगे। घर के कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों में भाइयों या मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगा।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!