आज का राशिफल 5 मई, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 05 May, 2021 04:40 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पिछले दिनों से चल रही समस्या का हल निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। व्यापार में साझेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को भोजन करवाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मन एक जगह स्थिर नहीं रहेगा, आज के महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के लिए मन को नियंत्रण में रखने की आवश्यकता है। आगे बढ़ने के लिए पुरानी ग़लतियों से सीख लेनी चाहिए।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की सम्भावना है। मन में अहम न आने दें। महत्वकांक्षाओं पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
उपाय- पीले रंग का धागा धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिनको पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।
उपाय- चांदी की ठोस गोली अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मुश्किल कार्यों को आसानी से पूर्ण करने में आज सक्षम रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिस कारण मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने विचारों को खुल कर दूसरों के सामने रखेंगे।
उपाय- अंडे न खाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक वस्तुओं की तरफ आकर्षित होंगे। आलस्य आप पर हावी रहेगा, जिस कारण कुछ जरुरी कामों को कल पर टालने का प्रयास करेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय- सफ़ेद गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बच्चों को गलत आदत और संगत से दूर रखने का प्रयास करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- मंदिर में इमली का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। क्रोध और अभिमान आज आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसके विपरीत स्वभाव में विनम्रता आपको अच्छे परिणाम प्रदान कर सकती है। आर्थिक लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें।
उपाय- शराब से परहेज रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से वातावरण सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों को अपनी मेहनत और भाई के सहयोग से अपने पक्ष में करेंगे।
उपाय- झूठ न बोलें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!