आज का राशिफल 27 जुलाई, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 27 Jul, 2021 07:08 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन सभी क्षेत्र

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन सभी क्षेत्र में बेहतर परिणाम देगा। कुछ रुके कामों में गति प्राप्त करेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा परिवार का माहौल ख़राब हो सकता है।
उपाय- मंदिर में गुड़ दान करें ।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नौकरी में कार्य की व्यस्तता के कारण शाम तक खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। व्यापारिक वर्ग को बड़े अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है। व्यावसायिक यात्रा से लाभ की प्राप्ति होगी।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिनका निर्वाह आप बेहतर तरीके से करेंगे। कुछ समय से कारोबार में चल रहा तनाव दूर होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आपके शत्रु आपको किसी गलत कार्य के लिए प्रेरित करेंगे परन्तु आप अपनी बुद्धि और विवेक का परिचय दें और किसी भी अनैतिक कार्य में सम्मलित न हों अन्यथा आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है।
उपाय- जौ जल में प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। कोई कीमती वस्तु गुम होने से मन उदास होगा परन्तु निश्चिंत रहें, खोई हुई वस्तु शीघ्र ही अपने आप वापस मिल जायेगी।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आमदनी से अधिक खर्चे होंगे। आज पुरानी गलतियों से सीख लेकर भविष्य की योजनाओं पर काम करें। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बनेगा। व्यर्थ के वार्तालाप से खुद को बचाने का प्रयास करें।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार में साझेदारी में काम करने से हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया काम आज शुरू न करें, दिन अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन शुभ संकेत नहीं दे रहा है। हर स्थिति में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापार में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आर्थिक हानि का कारण बन सकते हैं। करीबी रिश्तेदार से की गयी वार्ता से आप अपने मन में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। व्यापार में कुछ जोखिम भरे कदम उठायेंगे, जिन में आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपनी आगामी परीक्षा को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!