आज का राशिफल 23 दिसंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 23 Dec, 2021 07:43 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपके मान-सम्मान में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी दी हुई सलाह का अनुसरण करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दी गयी सलाह सभी को पसंद आएगी। आप अपने भविष्य के लिए कुछ पैसों का निवेश करेंगे।
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज मां-बाप और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार के साथ खुशनुमा और अच्छा समय बिताने को मिलेगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता हैं। आज आपके सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। बेहतर होगा कि आप अपने काम से काम रखें। व्यवसाय से जुड़े लोग आज लुभावने प्रलोभन में न फंसे। किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।
उपाय- आज पीले रंग का रुमाल अपने साथ रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज घर-परिवार में चल रही कुछ परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। किसी दोस्त से मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी दोस्त की तबीयत या हाल पूछने के लिए अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है।
उपाय- खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज के दिन आपको ऑफिस के सभी कामों में तरक्की मिलेगी। कारोबार से जुड़े लोगों और व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। हालांकि अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज सारा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर पर कोई पुराना मित्र आ सकता है। किसी प्रकार की कला से जुड़े हुए लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। उन्हें दृढ़ संकल्प शक्ति से पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करना होगा तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय- मां लक्ष्मी को छोटी हरी इलायची का प्रसाद चढ़ाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। आज व्यापार में मुनाफा होने के योग बनते हैं। व्यापार के लिए की गयी यात्रा सफल रहेगी। आज आप किसी धर्म स्थान में दर्शन के लिए जाएंगे।
उपाय- केले का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप अपनी सूझबूझ और समझ से अच्छी तरीके से निभाएंगे। आप आज लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। किसी बात पर जरूरत से ज्यादा सोच-विचार मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। छोटी बहन-भाइयों की जरूरतों पर खर्च अधिक होगा।
उपाय- घर से जंग लगी हुई लोहे की वस्तु को हटा दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। आज खेलकूद में उनकी रुचि अधिक रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग आज अपने संचार कौशल का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। किसी भी प्रकार के उतावलेपन से दूर रहें, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं।
उपाय- छोटी हरी इलायची का सेवन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!