आज का राशिफल 19 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Oct, 2023 06:34 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। युवाओं को करियर की प्रगति से संबंधित किसी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। युवाओं को करियर की प्रगति से संबंधित किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर दिखाई देंगे और उनको मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापारिक वर्ग के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करने की सलाह दी जाती है। व्यापार में कुछ दिनों से चल रही हानि आज लाभ में बदलेगी। आज किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा, जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। व्यापार में विस्तार के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आपको व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की सम्भावना है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। सोचे हुए सभी काम आज पूरे करेंगे।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपके बातचीत के तरीके से किसी परिजन के साथ चल रही कड़वाहट को मिठास में बदलने में सफलता मिलेगी। व्यापार में आपकी वाक्पटुता आज आपके बहुत काम आएगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य हर स्थिति में मिलेगा।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आय में वृद्धि के संयोग बनेंगे। बच्चों के भविष्य के लिए कुछ धन राशि बैंक में जमा करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों पर आपका नियंत्रण रहेगा। जटिल समस्याओं को आसान तरीके से पूरा करने से उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी और वे आपके वेतन में वृद्धि के बारे में विचार कर सकते हैं।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों को व्यर्थ के तर्क-वितर्क से बचने की सलाह दी जाती है। सांयकाल में परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। व्यापारिक संपर्कों से वृद्धि होगी, जिससे निकट भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार लें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है। एक सी दिनचर्या होने के कारण जीवन में नीरसता आएगी। वाहन चलाते समय गति को नियंत्रण में रखने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्चे आपके लिए नकद धन की कमी का कारण बनेंगे।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति नहीं मिलेगी। व्यापारिक साझेदार के साथ चल रहा विवाद आज सुलझने की संभावना है। करीबी रिश्तेदार को व्यापार सम्बन्धी कोई महत्वपूर्ण सलाह देंगे। अचल संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं।
उपाय- सरसों के तेल में अपनी परछाई देख कर मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। भाग्य की मदद से युवाओं को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कुछ दिनों पहले घर में खोई किसी मूल्यवान वस्तु के मिलने से मन प्रसन्न होगा।
उपाय- देसी चीनी मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!