Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Mar, 2026 05:10 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही दिक्कतों या तनावपूर्ण परिस्थितियों में
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही दिक्कतों या तनावपूर्ण परिस्थितियों में आज से कुछ कमी आने की संभावना है, जिससे कार्यस्थल का माहौल पहले से बेहतर महसूस होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने या हताश होने की बजाय अपनी बुद्धि, अनुभव और कार्यक्षमता का सही उपयोग करें क्योंकि यही गुण आपको कठिन समय में संभालने और आगे बढ़ने की शक्ति देंगे।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कुछ समय प्रैक्टिकल और प्रभावशाली लोगों के साथ व्यतीत करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, क्योंकि उनकी सोच और दृष्टिकोण से आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। ऐसे छोटे-छोटे बदलाव आपके व्यक्तित्व विकास और भविष्य की प्रगति के लिए आवश्यक है।
उपाय- केले का दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन और सलाह पर उचित अमल करना आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा, क्योंकि उनका अनुभव आपको संभावित गलतियों से बचा सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को आज परीक्षा संबंधी कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि एकाग्रता ही उन्हें आगामी परीक्षा में बेहतर परिणाम दिला सकती है। व्यवसाय में अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निभाने में आपकी कोशिश सफल रहेगी।
उपाय- ख़राब घड़ी घर में न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। यदि कारोबार को लेकर किसी लोन अथवा ऋण लेने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी क्षमता से अधिक उधार लेना बिल्कुल भी उचित नहीं रहेगा, क्योंकि आगे चलकर यह आर्थिक दबाव का कारण बन सकता है।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज अपने कार्यों के प्रति विशेष रूप से गंभीर और सजग रहने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही या गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दोपहर बाद किसी अप्रिय घटना या असुविधाजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्कता बनाए रखें। इस दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें और अपने गुस्से तथा आवेश पर नियंत्रण रखें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कुछ व्यवसायिक योजनाओं में हल्की देरी हो सकती है, लेकिन आपका व्यावहारिक और दूरदर्शी व्यापारिक दृष्टिकोण कार्यक्षेत्र में उलझे हुए मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाने में आपकी मदद करेगा और आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करेगा।
उपाय- बिना कारण किसी पर क्रोध न करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in