आज का राशिफल 28 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 28 Mar, 2026 07:02 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपकी ऊर्जा और सक्रियता आपके लिए सबसे

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपकी ऊर्जा और सक्रियता आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। यदि आप अपनी ऊर्जा का सकारात्मक और सही दिशा में उपयोग करेंगे, तो आपके कई कार्य व्यवस्थित रूप से पूरे होंगे और आपको संतोषजनक परिणाम भी मिलेंगे।
उपाय- सूर्य को जल देते समय “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह आपके लिए अपनी प्रतिभा और अनुभव को प्रस्तुत करने का अच्छा मौका साबित होगा। मीटिंग के दौरान आप अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता और समझदारी की सराहना होगी।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार के विस्तार को लेकर घर के बड़ों या अनुभवी सदस्यों के साथ गंभीर चर्चा करेंगे। उनके सुझाव और मार्गदर्शन से आपको नई दिशा मिलेगी और भविष्य की योजनाएं अधिक स्पष्ट हो पाएंगी।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कभी कभी मनमर्जी या अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बिना पूरी जानकारी के जल्दबाजी में लिए गए निर्णय या दूसरों की बातों को नजरअंदाज करना आपको धोखे की स्थिति में डाल सकता है। इसलिए हर कदम सोच-समझ कर उठाना आवश्यक रहेगा।
उपाय- रसोई में बैठकर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक दोनों ही माहौल आज आपके अनुकूल बने रहेंगे। परिवार का सहयोग और समर्थन मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, वहीं कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। यह संतुलन आपको मानसिक शांति और कार्यों में सफलता दोनों प्रदान करेगा।
उपाय- हरियाली और प्रकृति के करीब रहें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए मेहनत और एकाग्रता की मांग करने वाला रहेगा। पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए उन्हें सामान्य से अधिक प्रयास करना पड़ेगा। यदि वे धैर्य और नियमित अभ्यास बनाए रखेंगे, तो उनकी मेहनत भविष्य में जरूर रंग लाएगी।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यस्थल पर आज आपको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं। ये जिम्मेदारी भले ही शुरुआत में थोड़ी चुनौतीपूर्ण लगें, लेकिन आपके कौशल और मेहनत के लिए यह एक अच्छा अवसर साबित होंगी। यदि आप आत्मविश्वास और समझदारी से काम करेंगे, तो इन नई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा पाएंगे और इससे आपकी छवि भी मजबूत होगी।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। कई दिनों से चली आ रही पारिवारिक परेशानी आज दूर होने की संभावना है, जिससे घर का वातावरण फिर से खुशहाल और संतुलित हो जाएगा।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज मित्रों के साथ समय बिताना अच्छा तो लगेगा, लेकिन उसमें अधिक समय व्यर्थ करने से बचें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें और समय का सही उपयोग करें, ताकि दिन का अधिकतम लाभ उठा सकें और अपने लक्ष्यों के करीब पहुंच सकें।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!