आज का राशिफल 15 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 05:10 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और आपके प्रयासों को उचित पहचान मिल सकती है।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और आपके प्रयासों को उचित पहचान मिल सकती है। साथ ही कोई सुखद समाचार मिलने के भी संकेत हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा और उत्साह बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपको विशेष रूप से अपने व्यवहार और गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर कहासुनी या मतभेद की स्थिति बन सकती है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लें। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेने या तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें, क्योंकि इसका असर घर के माहौल पर पड़ सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में वर्तमान कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। बेहतर गुणवत्ता और कार्यकुशलता ही आपको प्रतिस्पर्धा में आगे बनाए रखेगी। मीडिया, कंप्यूटर, डिजिटल या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा होने से वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस की सराहना प्राप्त होगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य में नए अवसर भी मिल सकते हैं। आज धैर्य, सकारात्मक सोच और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना आवश्यक होगा। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में मधुरता, अपनापन और भावनात्मक निकटता बढ़ाएगा। आपके प्रयास घर के वातावरण को अधिक सुखद और संतुलित बनाएंगे।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज परिवार के किसी युवा सदस्य के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा या विचार विमर्श होगी। यह बातचीत भविष्य की योजनाओं, शिक्षा, करियर या पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़ी हो सकती है। आपकी समझदारी और मार्गदर्शन से सकारात्मक निष्कर्ष निकलने की संभावना है, जिससे सभी को लाभ मिलेगा।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कार्यों पर विशेष ध्यान देने का समय है। जिन कामों को आप टालते आ रहे थे या जो किसी कारणवश अटके हुए थे, उनमें अब प्रगति मिलेगी। यदि आप पूरी लगन और एकाग्रता के साथ प्रयास करेंगे, तो उनके सफल होने की अच्छी संभावना बन रही है।
उपाय- काला सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आपके लिए काफी सुखद और संतोषजनक रहने वाला है। आपके निर्णय प्रभावशाली सिद्ध होंगे और कई महत्वपूर्ण मामलों में आपकी समझदारी की सराहना होगी। यदि कोई पुराना विवाद या मतभेद चल रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बातचीत और समझदारी से समाधान निकालने में सफलता मिल सकती है।
उपाय- दूसरों पर बिना वजह गुस्सा न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और भविष्य की दिशा तय करने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। सही मार्गदर्शन के कारण वे अपने प्रयासों में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जरूरी कामों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें और अनजान लोगों पर जल्दी विश्वास करने से बचें।
उपाय- गुड़, चने, मूंगफली, लाल मसूर, अनार, गाजर, चुकंदर खाएं।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!