Edited By Sarita Thapa,Updated: 13 Jul, 2026 05:10 AM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। उनकी मदद से कई कार्य आसान हो जाएंगे और मानसिक सुकून भी मिलेगा।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। उनकी मदद से कई कार्य आसान हो जाएंगे और मानसिक सुकून भी मिलेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। आप अपने रिश्ते में अपनापन, विश्वास और भावनात्मक निकटता महसूस करेंगे, जिससे खुद को भाग्यशाली और संतुष्ट महसूस करेंगे।
उपाय- रविवार या प्रतिदिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज युवाओं का कला, संगीत और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। ऐसी गतिविधियां आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक होगा। शांत और संतुलित व्यवहार से आप मुश्किल परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में मोड़ने में सफल रहेंगे।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपने व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों और गतिविधियों में बाहरी लोगों का अनावश्यक हस्तक्षेप न होने दें। अपनी योजनाओं और कार्यप्रणाली को गोपनीय रखते हुए स्वयं की समझ और अनुभव पर भरोसा करें। इससे कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी और अनावश्यक बाधाओं से बचाव होगा।
उपाय- पूर्वजों की बनाई परंपराओं का पालन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मनचाहा कार्य या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिससे कार्य करने में संतोष मिलेगा। साथ ही पदोन्नति या करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आपकी छवि मजबूत होगी और आपके कार्यों की सराहना होगी।
उपाय- झूठ, धोखा और गलत मार्ग से बचें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में कुछ विपरीत परिस्थितियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी स्पष्ट रूपरेखा और योजना तैयार करना आवश्यक होगा। बिना तैयारी के किए गए कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, जबकि योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर समस्याओं को आसानी से संभाला जा सकेगा।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज धैर्य और व्यावहारिक सोच आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से बचें और हर स्थिति का शांत मन से आकलन करें। सरकारी कार्यों या प्रशासनिक मामलों में सहयोग मिलने की संभावना है, जिससे रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाबजल डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। छोटी छोटी बातों को बढ़ाने की बजाय आपसी संवाद और समझदारी से काम लें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- काले सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको अपनी भावनाओं और प्रतिक्रियाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। भावुक होकर या आवेश में आकर लिया गया कोई निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। विशेष रूप से क्रोध पर नियंत्रण रखें और हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी मित्र के माध्यम से कारोबार से जुड़ा कोई नया प्रस्ताव प्राप्त होगा। यह अवसर आपके लिए लाभदायक साबित होगा, लेकिन किसी भी निर्णय से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार अवश्य करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ