आज का राशिफल 25 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 25 Jul, 2026 05:11 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल, उत्साहवर्धक और सौभाग्य वर्धक रहने के संकेत दे रहा है।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल, उत्साहवर्धक और सौभाग्य वर्धक रहने के संकेत दे रहा है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य अपेक्षा से अधिक सहजता से पूरे होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी तथा नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ किए गए प्रयास आपको सफलता की ओर अग्रसर करेंगे।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। खेलकूद, शारीरिक गतिविधियों या प्रतियोगी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। प्रतिभा को निखारने के अवसर प्राप्त होंगे तथा किसी प्रतिष्ठित संस्था, प्रशिक्षण केंद्र या नई उपलब्धि से जुड़ने की संभावना बन सकती है। अपने कौशल को और बेहतर बनाने के लिए मिला कोई अवसर भविष्य में महत्वपूर्ण सफलता का आधार सिद्ध होगा।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में भाई बहनों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में उनका साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों को समय पर पूरा करने में आसानी होगी। परिवार में आपसी प्रेम, सहयोग और सामंजस्य का वातावरण बना रहेगा।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बाटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलने की संभावना है। योग्य प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है अथवा इस दिशा में सकारात्मक बातचीत आगे बढ़ सकती है, जिससे परिवार में प्रसन्नता और उत्साह का माहौल बनेगा।
उपाय- सिर ढक कर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यावसायिक क्षेत्र में लंबे समय से कर्मचारियों या सहयोगियों के साथ चला आ रहा कोई मतभेद अथवा विवाद समाप्त होने की संभावना है। इससे कार्यस्थल का वातावरण पहले की अपेक्षा अधिक सकारात्मक और सहयोगपूर्ण बनेगा। आपसी विश्वास बढ़ने से कार्यों में गति आएगी तथा टीम के साथ बेहतर तालमेल स्थापित होगा, जिसका सीधा लाभ व्यवसाय की प्रगति में देखने को मिलेगा।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आपकी सूझबूझ, दूरदर्शिता और व्यावहारिक निर्णय क्षमता आज विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होगी। समय पर लिए गए निर्णय और योजनाबद्ध कार्यशैली से रुके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ेंगे तथा नए अवसर भी सामने आयेंगे। यदि किसी महत्वपूर्ण योजना पर कार्य चल रहा है, तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना प्रबल रहेगी।
उपाय- श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के लिए अपेक्षाकृत अधिक मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता की आवश्यकता होगी। कार्यों की प्राथमिकता तय करके आगे बढ़ने से दबाव कम महसूस होगा और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आपकी कार्यक्षमता भी प्रभावशाली रूप से उभरकर आएगी।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने और स्वयं के लिए कुछ समय निकालने वाला रहेगा। रोजमर्रा की व्यस्तताओं से थोड़ी दूरी बनाकर अपनी पसंद के कार्यों, रचनात्मक गतिविधियों या परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होगा, शारीरिक थकान दूर होगी और आप स्वयं को पहले से अधिक ऊर्जावान एवं उत्साहित महसूस करेंगे।
उपाय- दूसरों पर बिना वजह गुस्सा न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आत्मचिंतन, नई योजनाओं पर विचार करने और भविष्य की दिशा तय करने के लिए अनुकूल है। सकारात्मक सोच और संतुलित दृष्टिकोण के साथ लिए गए निर्णय आपको आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देंगे। यदि लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण योजना पर कार्य करने का विचार कर रहे हैं, तो उसे व्यवस्थित रूप देने के लिए आज का दिन उपयुक्त रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!