Edited By Sarita Thapa,Updated: 28 Jul, 2026 05:11 AM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यावसायिक बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों अथवा कार्यस्थल पर आपकी निर्णय क्षमता और व्यवहार कुशलता की सराहना होगी।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यावसायिक बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों अथवा कार्यस्थल पर आपकी निर्णय क्षमता और व्यवहार कुशलता की सराहना होगी। बातचीत के माध्यम से रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने या किसी महत्वपूर्ण सहमति तक पहुंचने की संभावना भी बनेगी। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जो मानसिक प्रसन्नता और नई ऊर्जा का अनुभव होगा।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। युवाओं को सलाह दी जाती है कि अपने समय का सदुपयोग केवल उन कार्यों और लोगों के साथ करें जो आपके व्यक्तित्व, सम्मान और प्रगति में सकारात्मक योगदान देते हों। ऐसी परिस्थितियाँ आपकी प्रतिष्ठा, विश्वसनीयता और व्यावसायिक छवि को प्रभावित करेगी। इसलिए प्रत्येक निर्णय पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ लें।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में आज गति आने की सम्भावना है जिस से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि किसी नई जिम्मेदारी या अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो उसके अनुकूल संकेत प्राप्त होंगे।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में किसी करीबी मित्र का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। उनका समय पर मिला साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और कार्यों को सहजता से पूरा करने में मदद करेगा।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मित्रों और किसी पर भी बिना पूरी जानकारी के अत्यधिक भरोसा करने से बचें, क्योंकि कोई व्यक्ति आपकी अपेक्षाओं पर खरा न उतर पाए या विश्वास को ठेस पहुंचाने वाली स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपनी निजी योजनाओं और महत्वपूर्ण बातों को सीमित लोगों तक ही रखना अधिक उचित रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। प्रेमी युगल एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे तथा उपहार, सरप्राइज या साथ बिताए गए सुखद क्षणों के माध्यम से रिश्तों में अपनापन और विश्वास और अधिक मजबूत होगा। यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं या महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं, तो परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेगी।
उपाय- माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज ऐसे किसी कार्य में हाथ न डालें जिसमें कानूनी, सामाजिक या अनावश्यक विवाद की संभावना हो। सोच-समझकर और नियमों के अनुसार कार्य करना ही आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर के बड़ों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
उपाय- घर के दरवाजे पर जूते-चप्पल बिखरे न रहने दें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कुछ लोगों द्वारा आपकी छवि को प्रभावित करने अथवा गलतफहमी उत्पन्न करने का प्रयास हो सकता है, इसलिए अपने व्यवहार में पारदर्शिता और स्पष्टता बनाए रखें तथा किसी भी आरोप या आलोचना का उत्तर शांत और संतुलित ढंग से दें।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों या प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होने की संभावना है। यह संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकता है, इसलिए अपने व्यवहार और कार्यशैली से सकारात्मक प्रभाव छोड़ने का प्रयास करें। हालांकि कार्यालय में चर्चाओं, बैठकों या अनावश्यक बातचीत में अपेक्षा से अधिक समय व्यतीत हो सकता है, जिससे कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में देरी संभव है। समय का उचित प्रबंधन करना आज विशेष रूप से आवश्यक रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ