आज का राशिफल 31 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 10:29 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। छोटे-मोटे लाभ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। छोटे-मोटे लाभ के योग बनेंगे, जिससे दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहेगी। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा, ताकि भविष्य में आर्थिक दबाव का सामना न करना पड़े।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में किसी कार्य को टालने या जिम्मेदारियों में देरी करने के कारण मतभेद की स्थिति बनेगी। समय पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने और परिवार के सदस्यों के साथ खुल कर संवाद करने से वातावरण को संतुलित रखा जा सकता है।
उपाय- मंदिर में चावल दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल और संतोषजनक रहने वाला रहेगा। अधिकांश कार्य योजनानुसार आगे बढ़ेंगे और लंबे समय से चली आ रही कुछ बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती दिखाई देंगी। कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के अवसर समय-समय पर मिलते रहेंगे। भले ही आय एक साथ न मिले, लेकिन नियमित रूप से होने वाली आमदनी से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और धन संबंधी कुछ चिंताएं कम होंगी। पुराने लेन-देन या रुके हुए भुगतान से जुड़ी स्थितियों में भी राहत मिलने की संभावना है।
उपाय- जौ दूध में धोकर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज किसी व्यक्तिगत या गोपनीय विषय को लेकर मन कुछ समय के लिए चिंतित रहेगा। हालांकि धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखने से परिस्थितियां जल्द ही आपके पक्ष में होती जाएंगी और मानसिक बोझ भी कम होगा। किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह या सहयोग से समस्या का समाधान मिलने की संभावना है।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ परिस्थितियां मनोनुकूल नहीं लगेंगी, जिससे असंतोष या नाराजगी का अनुभव होगा। फिर भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। घर-परिवार के प्रति भी आपका सहयोग बना रहेगा और घरेलू कार्यों को व्यवस्थित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज पारिवारिक वातावरण सामान्यतः सुखद रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का अनुभव और मार्गदर्शन लाभदायक सिद्ध होगा तथा उनके सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य बनने की संभावना रहेगी। पड़ोसियों और परिचितों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी तथा पुराने मतभेद दूर होंगे।
उपाय- काले तिल दूध में मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज संतान पक्ष से कुछ चिंता बनी रहेगी। उनकी स्वतंत्र सोच या मनमानी के कारण क्षणिक नाराजगी हो सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से बातचीत करने पर स्थिति सामान्य हो जाएगी। कठोरता के बजाय स्नेहपूर्ण व्यवहार अधिक प्रभावी रहेगा।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आर्थिक मामलों में उधार अथवा लेन-देन का दबाव पहले की तुलना में कम होगा, जिससे मानसिक राहत का अनुभव होगा। फिर भी अनावश्यक खर्चों से बचते हुए संतुलित आर्थिक योजना बनाकर चलना लाभदायक रहेगा।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!