Edited By Sarita Thapa,Updated: 15 Aug, 2026 05:10 AM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं तथा प्रगति के अवसर लेकर आया है।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं तथा प्रगति के अवसर लेकर आया है। अपने कार्य करने के तरीके में अपनाई गई नई तकनीक, आधुनिक सोच या किसी विशेष कौशल का सकारात्मक लाभ मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता और रचनात्मक दृष्टिकोण आपको प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।
उपाय- सूर्यदेव को लाल वस्त्र या लाल फूल अर्पित करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज अपने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक रहेगा। केवल कार्य को समय पर पूरा करना ही नहीं, बल्कि उसकी उत्कृष्टता बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण होगा। आपकी मेहनत, अनुशासन और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता ग्राहकों का विश्वास बढ़ाएगी तथा आपकी प्रतिष्ठा को मजबूत करेगी।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज वैवाहिक जीवन में छोटी छोटी बातों को लेकर मतभेद या विचारों में असहमति की स्थिति बन सकती है। ऐसे समय में धैर्य और समझदारी से संवाद करना आवश्यक होगा। किसी भी विवाद को बढ़ने न दें और अपने निजी जीवन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से बचें।
उपाय- पीला कपड़ा/रुमाल अपने पास रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से खुद को मानसिक थकान या तनाव महसूस करेंगे। लगातार बौद्धिक कार्य, जिम्मेदारियों का दबाव या अत्यधिक सोच विचार के कारण मन और मस्तिष्क पर बोझ बढ़ सकता है। इसलिए नियमित रूप से कुछ समय स्वयं के लिए निकालें। ध्यान, योग, आध्यात्मिक गतिविधियों या प्रकृति के बीच समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन महत्वपूर्ण उपलब्धियों, मानसिक संतुलन और सकारात्मक प्रगति का रहेगा। लंबे समय से लंबित कोई प्रॉपर्टी, भूमि, दस्तावेज़ अथवा धन के लेन देन से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की संभावना है। इससे न केवल आर्थिक दृष्टि से राहत मिलेगी, बल्कि मन में चल रही चिंता भी काफी हद तक समाप्त होगी। किसी पुराने विषय के सुलझने से मानसिक शांति और आत्म संतोष का अनुभव होगा।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र ना रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपका रुझान अध्ययन, लेखन, शोध अथवा ज्ञानवर्धक गतिविधियों की ओर बढ़ेगा। नई जानकारी प्राप्त करने, अपनी योग्यता को निखारने या रचनात्मक कार्यों में समय बिताने से मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। यदि आप शिक्षा, साहित्य, लेखन या बौद्धिक कार्यों से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक सिद्ध होगा।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी, चावल दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मित्रों और परिवार के सदस्यों का सहयोग आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में उनका मार्गदर्शन, सहयोग या समय पर मिली सहायता आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपसी विश्वास और सहयोग से कई जटिल कार्य भी आसानी से पूरे होंगे, जिससे संबंधों में और अधिक आत्मीयता आएगी।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज समय की मांग के अनुसार अपनी कार्यशैली और सोच में आवश्यक परिवर्तन करना जरूरी होगा। पुराने तरीकों पर अड़े रहने के बजाय परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा। जिस कार्य को आप शुरुआत में सरल समझ रहे हैं, वह अपेक्षा से अधिक जटिल और चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन ना करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अच्छी बात यह है कि आपको आपकी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प आपको हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करने की क्षमता देंगे। कठिन परिस्थितियों में भी आपका सकारात्मक दृष्टिकोण और निरंतर प्रयास अंततः सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in