आज का राशिफल 26 अक्टूबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 05:10 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यवसाय से संबंधित किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, क्योंकि आपके लिए कोई महत्वपूर्ण सूचना या लाभदायक अवसर सामने आ सकता है।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यवसाय से संबंधित किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, क्योंकि आपके लिए कोई महत्वपूर्ण सूचना या लाभदायक अवसर सामने आ सकता है। व्यावसायिक संपर्कों को मजबूत बनाने और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए सक्रिय रहें।
उपाय- तांबे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण, कार्यकुशलता और व्यावसायिक समझ तरक्की के नए रास्ते खोलेंगे। सही समय पर लिए गए निर्णय लाभदायक साबित होंगे। व्यापार में नए संपर्क बनाने और पुराने ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत करने पर विशेष ध्यान दें। आपकी सूझबूझ और योजनाबद्ध कार्यशैली व्यावसायिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपके प्रयासों का दायरा व्यापक रहेगा और अलग अलग क्षेत्रों में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर पाएंगे। लगातार मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी और आगे बढ़ने का उत्साह भी मजबूत होगा।
उपाय- ध्यान व योगाभ्यास करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित और संतुलित बनाए रखें। इससे मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आसानी होगी। जिन कार्यों में लंबे समय से रुकावटें आ रही थी और जिसकी वजह से आप निराश महसूस कर रहे थे,  आज उनके पूरे होने की अच्छी संभावना है। परिस्थितियां धीरे धीरे आपके पक्ष में आएगा और अधूरे काम पूरे होने से मन को संतुष्टि मिलेगी।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर परिवार में सुख सुविधाओं को बढ़ाने के साथ साथ साज सज्जा और सुधार से जुड़े कार्यों में आपका समय व्यतीत होगा। घर के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किए गए प्रयासों से आपसी तालमेल और प्रसन्नता बढ़ेगी। घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए सभी की जरूरतों का ध्यान रखें।
उपाय- हरा धनिया, हरी मूंग दाल, पालक, सेब, हरी सब्जियां खाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज किसी सामाजिक समारोह या विशेष आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वहां आपकी उपस्थिति प्रभावशाली रहेगी और लोग आपकी बातों तथा व्यक्तित्व को महत्व देंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान और वर्चस्व बना रहेगा। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखते हुए इस अवसर का लाभ उठाएं, इससे आपके संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
उपाय- भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपकी आय की तुलना में खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और धन का उपयोग सोच समझकर करें। किसी मित्र की सलाह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है, इसलिए दूसरों की बातों में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अपनी क्षमताओं, अनुभव और विवेक पर भरोसा रखें। किसी भी योजना पर अमल करने से पहले उसके लाभ और हानि का आकलन अवश्य करें।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज व्यवहार और बातचीत में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। किसी व्यक्ति से गलत लहजे में बात करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है और संबंधों में भी खटास पैदा कर सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य से काम लें। छोटी छोटी बातों को दिल से लगाने या उन पर मूड खराब करने के बजाय सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज रुपए पैसे से जुड़े मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना उचित नहीं रहेगा। धन का लेन देन करते समय सभी जरूरी तथ्यों की जांच करें और बिना पूरी जानकारी के कोई आर्थिक जिम्मेदारी न लें। भावनाओं में बहकर या दूसरों के दबाव में आकर फैसला करने से बचें। समझदारी, संयम और सतर्कता से काम लेने पर आप अनावश्यक परेशानियों तथा आर्थिक नुकसान से बच सकेंगे।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!