आज का राशिफल 3 अप्रैल, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 03 Apr, 2022 09:22 AM

ank jyotish rashifal in hindi

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयास करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयास करेंगे। कारोबार में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर घर के सदस्यों के बीच चर्चा होगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा।
उपाय-  लाल रंग के चन्दन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक मामलों में माता की सलाह लेकर काम करने से लाभ मिलेगा। भविष्य के लिए कुछ पैसा संचय करने के सफल होंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
उपाय- शिव जी की आराधना करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थी पढाई को लेकर जागरूक रहेंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बहसबाजी न करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना है। आय के नए स्रोत बनेंगे।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी पुरानी गलती का आज हर्जाना भुगतना पड़ सकता है। नौकरी में लापरवाही से काम करना आज भारी पड़ सकता है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
उपाय-  रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। लेखन से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। नौकरी के कामों में तनाव कम रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। आज सभी काम आसानी से बनते जायेंगे।
उपाय-  फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को पढाई के क्षेत्र में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नौकरी में कुछ बनते कामों में रूकावटे आ सकती है। कारोबार में बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है।
उपाय- सफ़ेद गाय को चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना बना सकते हैं। कंधे या पीठ का दर्द परेशान कर सकता है। अपनी नौकरी को बदलने का विचार मन में बना सकते हैं।
उपाय- कुत्ते को भोजन करवाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। रिश्तेदारी में ग़लतफहमी के कारण दूरियां बन सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन थोडा परेशानी भरा हो सकता है। संपत्ति में निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय-  सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में रूचि आपके संपर्कों में वृद्धि के लिए मददगार साबित होगी। बड़े भाई से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिलने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें।
उपाय- हनुमान जी को चोला अर्पित करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!