April 2024 Aries Horoscope: मेष राशि के लिए अप्रैल महीने का मासिक राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Mar, 2024 09:22 AM

आज बात करेंगे मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? 1 अप्रैल के दिन गुरु और बुध आपके चन्द्रमा के ऊपर से हैं। बुध

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2024 Aries Horoscope: आज बात करेंगे मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? 1 अप्रैल के दिन गुरु और बुध आपके चन्द्रमा के ऊपर से हैं। बुध का दूसरे भाव का गोचर बढ़िया होता है। केतु आपके लिए छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। चन्द्रमा आपकी कुंडली में नाइन्थ हाउस में गोचर कर रहे हैं। शनि और मंगल का गोचर आपके लिए शुभ है। पाप ग्रह ग्यारहवें भाव में बढ़िया फल करते हैं। शुक्र का गोचर बढ़िया है। शुक्र बारहवें भाव में भी बढ़िया फल करते हैं। सूर्य और राहु का गोचर बढ़िया नहीं है। सूर्य 13 अप्रैल को राशि परिवर्तन करेंगे और मेष राशि में आ जाएंगे। मंगल 23 अप्रैल को राशि परिवर्तन करेंगे। ये गोचर शुभ नहीं है। शुक्र 24 को राशि परिवर्तन करेंगे और चन्द्रमा के ऊपर से आ जाएंगे। बारहवें भाव में राहु और मंगल रहेंगे। गुरु का लग्न में आ जाना 100 दोष को काट देता है। 

Position of Karma and Income Place in the month of April अप्रैल महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म और आय स्थान दोनों भावों के स्वामी आपके लिए शनि बनते हैं। शनि आपके लिए शुभ गोचर में हैं। निश्चित तौर पर आपको इसके बढ़िया परिणाम मिलेंगे। शनि मंद गामी ग्रह हैं इस वजह से परिणाम थोड़े स्लो रह सकते हैं। गुरु की दृष्टि भाग्य स्थान के ऊपर। शनि शुभ गोचर में हैं। गुरु का अपने भाव को देखना इसका मतलब आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको निश्चित तौर पर सफलता प्राप्त होगी। त्रिकोण और केंद्र का भाव है। जब ये दो भावों के स्वामी आपस में देखना शुरू करते हैं तो राजयोग का निर्माण होता है। गुरु अपने भाव को देख रहे हैं। शनि इस भाव के स्वामी होकर इस भाव के स्वामी को देख रहे हैं। कर्म करेंगे आय में निश्चित पौर पर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। धन स्थान के स्वामी शुक्र बनते हैं। शुक्र का गुरु के साथ आकर युति बनाना तो निश्चित पर आपको धन में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। 

Relationship status in the month of April अप्रैल महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशन के लिहाज से समय कुछ न कुछ खराब रह सकता है। सूर्य जैसे ही वैशाखी वाले दिन राशि परिवर्तन करेंगे तो उच्च में आ जाएंगे। इस वजह से आपके अंदर थोड़ा गुस्सा आ सकता है। आपकी वजह से कुछ न कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंगल पहले 23 दिन वाणी वाले भाव में रहेंगे। केतु की दृष्टि भी इस भाव के ऊपर जा रही है। निश्चित तौर पर कुछ न कुछ परेशानी हो सकती है। पार्टनर की सेहत का खास ध्यान रखें। मंगल अष्टम दृष्टि से सप्तम भाव को देखेंगे। सूर्य की भी दृष्टि यहां पर है। ग्रहों का सप्तम को देखना एक तरीके से परेशान करने वाला हो सकता है। 13 अप्रैल के बाद का समय थोड़ा खराब रहेगा। सिंगल के लिए निधचित तौर पर समय बहुत बढ़िया है। लग्नेश मंगल सप्तम को आकर देखेंगे। गुरु की दृष्टि सप्तम के ऊपर है। जिन लोगों की जिंदगी में कोई नहीं है उन लोगों की जिंदगी में कोई न कोई आ सकता है। घरवाले अगर कोई रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो रिश्ता होने की सम्भावना है। शादी भी इस अवधि के दौरान हो सकती है। गुरु, बुध और शुक्र तीनों ने इस भाव को एक्टिव किया हुआ है। जिनके घर में संतान आने वाली है उनके लिए भी समय बढ़िया है। थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

Health status in the month of April अप्रैल महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के लिहाज से समय ठीक रहेगा। इस अवधि के दौरान स्किन की प्रॉब्लम होने की सम्भावना है। केतु छठे भाव में हैं और ये बीमारी के कारक हैं। कोई बहुत ज्यादा लम्बा-चौड़ा रोग नहीं आएगा। खान-पान का खास ध्यान रखें। गुरु की दृष्टि भाग्य स्थान के ऊपर है। 

Status of education in the month of April अप्रैल महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु और बुध लग्न के ऊपर से आ कर बैठे हुए हैं। पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी,  पढ़ाई में लगा रहेगा। गुरु भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इस वजह से आपके लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!