Astrology/Vastu: कुंडली या वास्तु? जानिए घर निर्माण के लिए क्यों जरूरी है वास्तु का Universal Protocol

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 08:41 AM

astrologyvsvastu

Astrology/Vastu: क्या कुंडली के अनुसार घर बनाना सही है? इस लेख में जानें वास्तु और ज्योतिष के बीच का सूक्ष्म अंतर और क्यों वास्तु के शाश्वत नियम हर पीढ़ी के लिए सुखदायी होते हैं।

Astrology/Vastu: क्या आपका घर आपकी कुंडली के सितारों से मेल खाता है? अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि घर का निर्माण अपनी राशि के अनुसार करवाएं या वास्तु के नियमों के अनुसार। इस लेख में हम उस मिथक को तोड़ेंगे, जो कुंडली और वास्तु को एक ही तराजू में तौलता है। जानिए क्यों आपका घर किसी व्यक्ति विशेष की कुंडली का मोहताज नहीं होना चाहिए और क्यों वास्तु शास्त्र को एक 'यूनिवर्सल प्रोटोकॉल' माना गया है जो पीढ़ियों तक सुख-समृद्धि सुनिश्चित करता है।

PunjabKesari AstrologyVsVastu

बहुत सारे लोग मानते हैं की कुण्डली और वास्तु का आपस में कोई संबंध है? जबकि बिल्कुल ऐसा नहीं है! सैद्धांतिक रूप से, वास्तु शास्त्र और ज्योतिष (कुंडली) दो अलग-अलग विधाएं हैं। कुंडली व्यक्ति-केंद्रित होती है, जबकि वास्तु स्थान-केंद्रित। इस बात में गहरा तर्क है कि वास्तु में कुंडली का अंधानुकरण व्यावहारिक नहीं है। इसे निम्नलिखित बिंदुओं से बेहतर ढंग से समझा जा सकता है-

वास्तु मुख्य रूप से दिशाओं, पंचमहाभूतों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) और ऊर्जा के प्रवाह का विज्ञान है। यह सिद्धांतों पर आधारित है जो सभी के लिए समान रूप से कार्य करते हैं। वहीं कुंडली ग्रहों की चाल और व्यक्ति विशेष की दशा पर आधारित होती है।

PunjabKesari AstrologyVsVastu

एक घर में परिवार के कई सदस्य रहते हैं और सबकी कुंडलियां अलग-अलग होती हैं। यदि घर को केवल मुखिया की कुंडली के अनुसार बनाया जाए, तो वह अन्य सदस्यों के लिए प्रतिकूल हो सकता है। साथ ही, पीढ़ी परिवर्तन होने पर क्या घर का ढांचा बार-बार बदला जाएगा? यह संभव नहीं है।

वास्तु के नियम शाश्वत हैं। ये नियम किसी व्यक्ति की राशि देखकर नहीं बदलते। एक दोषपूर्ण दिशा हर उस व्यक्ति को प्रभावित करेगी, जो उस स्थान पर रहता है, चाहे उसकी कुंडली कितनी भी मजबूत क्यों न हो।

PunjabKesari AstrologyVsVastu

कुंडली और वास्तु दोनों में सूक्ष्म अंतर हैं जो निम्न प्रकार है-
वास्तु घर के दोष को दूर करने पर ध्यान देता है, जबकि कुंडली उस दोष से पीड़ित व्यक्ति को मानसिक या ग्रहों के उपाय बताती है।

कुंडली का उपयोग केवल प्लॉट खरीदने के शुभ समय (मुहूर्त) या गृह प्रवेश के लिए किया जा सकता है, लेकिन घर की आंतरिक संरचना विशुद्ध रूप से वास्तु सिद्धांतों पर ही होनी चाहिए।

वास्तु को भाग्य सुधारने का माध्यम माना जाता है। कुंडली बताती है कि आपके जीवन में क्या घटित हो सकता है, लेकिन वास्तु उस वातावरण को निर्मित करता है जहां आप उन घटनाओं का सामना सकारात्मक ऊर्जा के साथ कर सकें।

संक्षेप में कहें तो वास्तु शास्त्र एक यूनिवर्सल प्रोटोकॉल है। कुंडली व्यक्तिगत मार्गदर्शन दे सकती है लेकिन एक आदर्श घर का निर्माण वास्तु के नियमों के अनुसार ही होना चाहिए ताकि वह आने वाली हर पीढ़ी के लिए शुभ और ऊर्जावान बना रहे।

PunjabKesari AstrologyVsVastu

वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा
thenebula2001@gmail.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!