धन, सुख और सकारात्मक ऊर्जा चाहिए तो मासिक कार्तिगाई पर करें एक दीपक का यह खास उपाय

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 01:26 PM

masik kartigai diya remedy

हिंदू धर्म में मासिक कार्तिगाई का दिन भगवान कार्तिकेय जी की पूजा करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बहुत खास माना जाता है। सावन की मासिक कार्तिगाई 7 अगस्त, 2026 को मनाई जाएगी।

Masik Kartigai Diya Remedy :  हिंदू धर्म में मासिक कार्तिगाई का दिन भगवान कार्तिकेय जी की पूजा करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बहुत खास माना जाता है। सावन की मासिक कार्तिगाई 7 अगस्त, 2026 को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से शिव जी के पुत्र भगवान कार्तिकेय की सच्चे मन से पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन दीप जलाने की पंरपरा सदियों पुरानी चली आ रही है। माना जाता है कि मासिक कार्तिगाई के दिन जलाया गया एक दीप घर के वातावरण को शुद्ध करता है और धन-धान्य के नए द्वार खोलता है। यदि आप भी आर्थिक तंगी, घर के क्लेश या मानसिक तनाव से परेशान हैं, तो मासिक कार्तिगाई की संध्या को सरसों या गाय के शुद्ध घी के दीपक का यह अचूक उपाय अवश्य आजमाएं।

Masik Kartigai Diya Remedy

मासिक कार्तिगाई पर दीपक का अचूक उपाय 

मासिक कार्तिगाई के दिन मिट्टी का एक दीपक लें और उनमें गाय का घी या सरसों के तेल डाल दें। उसके बाद लाल कलावा या रुई की बत्ती लेकर चुटकी भर हल्दी और थोड़े से अक्षत उसमें डाल दें। फिर उस दीपक को घर के मुख्य द्वार पर  रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।  

Masik Kartigai Diya Remedy

दीपक उपाय करने की सही विधि

मासिक कार्तिगाई की मासिक कार्तिगाई के दिन सूर्यास्त के ठीक बाद स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें। 

उसके बाद मिट्टी का एक दीपक लें और उनमें गाय का घी या सरसों के तेल डाल कर उसमें बत्ती लगा दें। 

फिर दीपक के तेल या घी में चुटकी भर हल्दी और थोड़े से साबुत चावल डाल दें। हल्दी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रिय है, जो समृद्धि का प्रतीक है।

उसके बाद दीपक को सीधे जमीन पर न रखें। जमीन पर थोड़े से अक्षत या फूल की पंखुड़ियां रखें और उसके ऊपर दीपक स्थापित करें।

इस दीपक को घर के मुख्य द्वार या दाहिनी और जलाएं, क्योंकि वास्तु में दिशा और स्थान का बहुत खास ध्यान रखा जाता है। 

अंत में दीपक जलाते समय भगवान कार्तिकेय और माता लक्ष्मी से घर में सुख-शांति और धन वृद्धि की मन ही मन प्रार्थना करें।

Masik Kartigai Diya Remedy

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!