Edited By Sarita Thapa,Updated: 18 Dec, 2025 02:29 PM

बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा जिन्हें बाल्कन का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है, अपनी अचूक भविष्यवाणियों के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं।
Baba Vanga Prediction 2026 : बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा जिन्हें बाल्कन का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है, अपनी अचूक भविष्यवाणियों के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं। हालांकि 1996 में उनका निधन हो गया था, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज भी लोगों को हैरान और परेशान करती हैं। 2026 के करीब आते ही एक बार फिर उनकी भविष्यवाणियों ने चर्चा छेड़ दी है। तो आइए जानते हैं उनके द्वारा 2026 के लिए की गई भविष्यवाणियों के बारे में-
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 2026
वैश्विक आर्थिक संकट
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2026 में दुनिया एक गंभीर आर्थिक मंदी का सामना कर सकती है। उन्होंने इसे कैश क्रैश का नाम दिया था। माना जा रहा है कि डिजिटल और फिजिकल करेंसी प्रणालियों में अस्थिरता आ सकती है, जिससे बैंकिंग क्षेत्र में बड़ा संकट पैदा हो सकता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता दबदबा
आज जिस एआई को हम तकनीक की उन्नति मान रहे हैं, बाबा वेंगा ने इसे लेकर चेतावनी दी थी। उनके अनुसार, 2026 वह साल हो सकता है जब एआई मानव नियंत्रण से बाहर होने लगेगा और मशीनों का प्रभाव मानवीय निर्णयों पर हावी होने लगेगा।

एलियंस से संपर्क
सबसे रोमांचक और डरावनी भविष्यवाणियों में से एक है- परग्रहियों से संपर्क। कहा जाता है कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 2026 के अंत तक पृथ्वी पर किसी विशाल अंतरिक्ष यान का आगमन हो सकता है और मानवता का पहली बार एलियंस से सामना होगा।
प्राकृतिक आपदाएं और जलवायु परिवर्तन
बाबा वेंगा ने प्राकृतिक उथल-पुथल की भी चेतावनी दी थी। उनके अनुसार, 2026 में भीषण भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाएं हो सकती हैं। कुछ व्याख्याकारों का मानना है कि इससे पृथ्वी के भू-भाग का लगभग 8-10% हिस्सा प्रभावित हो सकता है।
तीसरे विश्व युद्ध की आहट
दुनिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए उनकी 'महायुद्ध' वाली भविष्यवाणी फिर से चर्चा में है। उन्होंने संकेत दिया था कि पूर्व से शुरू हुआ एक संघर्ष पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकता है, जिससे वैश्विक सत्ता के समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ