ब्रज मंडल में त्योहारों का आरंभ, साल में 1 बार होते हैं बिहारी जी की सुखसेज के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Jul, 2022 03:17 PM

banke bihari hariyali teej

आज हरियाली तीज के शुभ अवसर पर झूलन उत्सव से ब्रज मंडल के प्रमुख त्योहारों की शुरुआत हो गई है। ब्रज के मंदिरों में राधा रानी संग ठाकुर जी झूला झूलेंगे। रक्षा बंधन का पावन पर्व 11 अगस्त को रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Banke Bihari Hariyali Teej: आज हरियाली तीज के शुभ अवसर पर झूलन उत्सव से ब्रज मंडल के प्रमुख त्योहारों की शुरुआत हो गई है। ब्रज के मंदिरों में राधा रानी संग ठाकुर जी झूला झूलेंगे। रक्षा बंधन का पावन पर्व 11 अगस्त को रहेगा। ठाकुर जी को अपना भाई मानने वाली महिलाएं विशेषतौर पर वृंदावन आएंगी और उनकी कलाई पर राखी सजाएंगी।

PunjabKesari Banke Bihari Hariyali Teej, Bihari ji ke Hariyali Haryali Teej 2022, teej, Bihari ji ki sukh sej ke darshan, Bihari ji ki sukh sej, Banke Bihari Temple

12 अगस्त को श्रीकृष्ण के बड़े भाई दाऊ जी का जन्मोत्सव बलराम पूर्णिमा के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर बलदाऊ मंदिर में खूब धूम रहेगी। 19 अगस्त कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान विष्णु के 22वें अवतार श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाएगा। 20 अगस्त को नंद उत्सव पर नंद गांव में बधाइयों का दौर चलेगा।

PunjabKesari Banke Bihari Hariyali Teej, Bihari ji ke Hariyali Haryali Teej 2022, teej, Bihari ji ki sukh sej ke darshan, Bihari ji ki sukh sej, Banke Bihari Temple

मान्यता है की इस रोज़ नंद बाबा से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। 4 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल अष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की प्राण शक्ति राधा रानी का प्रकट उत्सव मनाया जाएगा। राधा अष्टमी के अवसर पर वृषभानु नगरी बरसाना में ढेरों खुशियां मनाई जाएंगी।

PunjabKesari Banke Bihari Hariyali Teej, Bihari ji ke Hariyali Haryali Teej 2022, teej, Bihari ji ki sukh sej ke darshan, Bihari ji ki sukh sej, Banke Bihari Temple

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Banke Bihari Hariyali Teej, Bihari ji ke Hariyali Haryali Teej 2022, teej, Bihari ji ki sukh sej ke darshan, Bihari ji ki sukh sej, Banke Bihari Temple

आज सावन माह की हरियाली तीज का पर्व है। इस खास मौके पर पंजाब केसरी के रिपोर्टर विक्की शर्मा ने वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवक श्री राजू गोस्वामी से बात की। राजू जी ने उन्हें बताया की वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी की सुखसेज के दर्शन कराए जाते हैं। जो साल में केवल 1 बार ही हरियाली तीज के दिन होते हैं।

PunjabKesari Banke Bihari Hariyali Teej, Bihari ji ke Hariyali Haryali Teej 2022, teej, Bihari ji ki sukh sej ke darshan, Bihari ji ki sukh sej, Banke Bihari Temple

इस सुखसेज में बैठकर बिहारी जी श्री राधारानी का श्रृंगार करते हैं। सुखसेज पर बिहारी जी की अष्ट सखियां तकिए के स्वरुप में विराजमान रहती हैं। सुखसेज के एक ओर रखा जाता है श्री राधारानी के श्रृंगार का सामान जैसे चमेली के फूल, रुमाल, कंघी, काजल, सिंदूर और दर्पण तो दूसरी तरफ ठाकुर जी के लिए यमुना का जल,पान का बीड़ा, भोग, हैंड टॉवल और दर्पण रखा जाता है।

PunjabKesari Banke Bihari Hariyali Teej, Bihari ji ke Hariyali Haryali Teej 2022, teej, Bihari ji ki sukh sej ke darshan, Bihari ji ki sukh sej, Banke Bihari Temple

ठाकुर जी के भक्त हरियाली तीज पर उन्हें और राधारानी को अर्पित करते हैं 16 श्रृंगार का सामान। जो सुखसेज के समीप रख दिया जाता है।

PunjabKesari kundlitv

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!