अपनी धुन के पक्के होते हैं जून माह में जन्मे लोग!

Edited By Jyoti,Updated: 01 Jun, 2021 04:39 PM

behaviour of people born in the month of june

ज्योतिष में दो तरीके से लोग अपना भविष्यफल देखते हैं। एक तो जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान के आधार पर बनी जन्मकुंडली के अनुसार देखा जाता है कि हमारी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष में दो तरीके से लोग अपना भविष्यफल देखते हैं। एक तो जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान के आधार पर बनी जन्मकुंडली के अनुसार देखा जाता है कि हमारी कौन सी राशि है और हमारे सितारे क्या कहते हैं। दूसरा बहुत से लोग अपने जन्म महीने के हिसाब से अपना भविष्यफल देखते हैं।  साल के 12 महीनों में अलग-अलग माह में जन्मे लोगों की अलग-अलग नेचर होती है। उनके व्यक्तित्व में अलग-अलग खूबियां और अलग-अलग कमियां होती हैं। कई पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट्स होते हैं। बहुत से लोगों के जन्म महीने को आधार बनाकर उनकी नेचर और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। तो आइए जानते हैं  जून महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं ? कैसा होता है उनका कैरियर ? कैसी होती है नेचर ? क्या कमियां और क्या खूबियां होती हैं।। कैसा रहता है उनका फ्यूचर ..? 

जून महीने में पैदा होने वाले लोगों को जीवन में खूब नेम एंड फेम मिलता है। थोड़ा मूडी किस्म के भी होते हैं और रोमांटिक तबीयत भी रहती है। खुशमिजाज भी होते हैं। इनमें गज़ब का सेंस ऑफ ह्यूमर भी होता है। भावुक भी होते हैं । कई बार बहुत जल्दी हर्ट हो जाते हैं। जून में जन्मे लोगों के बारे में कहा जाता है कि अगर यह मूड में हो तो दुनिया लुटा दें और अगर वसूलने पर आ जाएं तो हद पार कर दें। इनके अंदर आइडियाज की कोई कमी नहीं होती और नए-नए आईडिया इनको सूझते रहते हैं। इस महीने जन्मे लोग बहुत ही अच्छे व्यक्त्तिव के होते हैं।  ये कई कलाओं के धनी होते हैं और इनकी यही कला किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं।  इनके अंदर भले ही हजार कमियां हों, लेकिन ये अपनी किसी भी कमी का अहसास सामने वाले को नहीं होने देते। बल्कि  लोग तो इनके स्टाइल और खूबियों के कायल हो जाते हैं। घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। ट्रैकिंग में भी रुचि रहती है। ऑपोजिट सेक्स की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। लाप्रिया भी होते हैं । व्यक्तित्व आकर्षक होता है। 

इनकी सबसे खास खूबी यह होती है कि जब यह अपनी जिद पर अड़ जाए तो कोई इन्हे अपने निर्णय से विचलित नहीं कर सकता । लेकिन सच्चाई के प्रति अंत तक लड़ाई लड़ने वाले होते हैं। इन्हें बहुत जिद्दी और जुनूनी भी कहा जाता है। ये लोग स्वभाव से ही दूसरों पर शासन चलाने वाले होते हैं। इस स्वभाव की वजह से कई बार ये लोगों को अपना गुलाम समझने की भूल भी कर बैठते हैं। ये किसी के अधीन रहकर जीवन व्यतीत नहीं कर सकते। वैसे तो ये बहुत मिलनसार व्यक्तित्व का माना जाता है लेकिन जब कोई इनके विरुद्ध कोई कार्य करता है, या अगर कोई इनकी नजर में दोषी होता है तो ये उसे आसानी से माफ नहीं करते।

जून में जन्म लेने वाले बहुत से लोग अच्छे कूटनीतिज्ञ होते हैं यानी डिप्लोमेटिक स्वभाव के होते हैं । किसी से अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं।  इन लोगों को खाने और खिलाने का बहुत शौक होता है और कई बार ये बहुत ज्यादा फिजूलखर्ची भी कर देते हैं। किसी के अधीन रहकर काम करना इन्हें पसंद नहीं होता। जब तक बॉस इनका कहना मानता रहेगा,  तब तक संबंध बढ़िया रहेंगे वरना अनबन होते देर नहीं लगेगी।  ये अच्छे टीचर, अधिकारी, काउंसलर , पेंटर, मैनेजर या डॉक्टर होते हैं। इन्हें शोहरत से बहुत प्रेम होता है।  इन्हें सेल्फ मेड पर्सन भी कहा जा सकता है। ये लोग सबसे ज्यादा फिजूल खर्च करते हैं, जिसकी वजह से इन्हें हमेशा तंगहाली का ही सामना करना पड़ता है। पैसा खर्च करने से पहले ये जरा भी नहीं सोचते। ये बड़ी ही आसानी से हर माहौल में ढल जाते हैं।

ये नियमों के पक्के होते हैं लेकिन सिर्फ दूसरों के लिए, अगर बात अपने ऊपर आती है तो ये बड़ी आसानी से उन नियमों में फेरबदल कर लेते हैं। यानी दूसरों के लिए जिस चीज को यह वर्जित मानते हैं , खुद के लिए उसे स्वीकार कर लेते हैं। अपनी कमियां छिपाने में माहिर होते हैं।  जून महीने में जन्मे लोग किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। अपनी ड्रेस सेंस व हेल्थ को लेकर काफी सचेत रहते हैं । साथ ही अपनी इमेज को लेकर भी बहुत पर्टिकुलर रहते हैं। दोस्ती निभाने में कभी पीछे नहीं हटते। जून महीने में जन्म लेने वालों का लकी नंबर 4, 6, 9 रहता है। जून माह में जन्में लोगों को यह सलाह दी जाती है कि उन्हें निगेटिव थिंकिंग से बचना चाहिए और जिन्दगी के प्रति अपने नजरिए में परिवर्तन ला सकें तो अच्छा है।
 

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!