Kundli Tv- श्रीराम के भाई भरत का इस कुएं से क्या है CONNECTION

Edited By Jyoti,Updated: 03 Nov, 2018 05:16 PM

bharat koop chitrakoot

भारत में तीर्थ स्थलों और धार्मिक स्थानों की कमी नहीं है। यहां कहीं न कहीं कोई न कोई अनोखी व विचित्र जगह देखने को मिल ही जाती है। कई स्थान चमत्कारों की वजह से प्रसिद्ध है तो कई वहां हुई हैरत कर देने वाली बातों की वजह से।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
भारत में तीर्थ स्थलों और धार्मिक स्थानों की कमी नहीं है। यहां कहीं न कहीं कोई न कोई अनोखी व विचित्र जगह देखने को मिल ही जाती है। कई स्थान चमत्कारों की वजह से प्रसिद्ध है तो कई वहां हुई हैरत कर देने वाली बातों की वजह से। हम चाहे जितने भी आधुनिक विचारों वाले हो जाए लेकिन कुदरत हमें सोचने पर मज़बूर कर देती है। ऐसे ही कई कारणों की वजह से लोगों की आस्था उस चीज़ के प्रति बढ़ जाती है। 
PunjabKesari
हमारे देश ने भले ही कितनी भी तरक्की कर ली हो लेकिन कई चीज़ों को हम नकार नहीं सकते। जैसे कि कई बीमारियां लाख दवाईयों से भी ठीक नहीं होती। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के उत्तर प्रदेश में एक एेसा कुंआ है, जिसका पानी बड़े से बड़े रोग को खात्मा कर सकता है। जी हां, आपको जानकर शायद यकीन न हो लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही कुएं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पानी से पुराने से पुराने रोग दूर होते हैं।

आईए जानते हैं इस जगह के बारे में-
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भरतकूप नामक कुआ वहीं है जहां दूर से दूर से लोग  अपनी बीमारियां के नाश के लिए आते हैं। वैसे तो हम सबको ऐसे हज़ारों कुओं के बारे में पता होगा जिनका पानी शरीर संबंधी रोगो से छुटकारा देता है लेकिन इस कुएं की  बात ही है निराली है। 
PunjabKesari
आईए जानते हैं-
जब प्रभु श्रीराम चौदह साल का वनवास काटने के लिए चित्रकूट आए थे उस समय भरत जी अयोध्या की जनता के साथ उन्हें राज्याभिषेक के लिए मनाने हेतु समस्त तीर्थों का जल भी लाए थे। परंतु भगवान राम ने चौदह साल वन में रहने की जिद्द ठानी थी। इस पर भरत जी काफी निराश हुए और जो जल व सामग्री प्रभु के राज्याभिषेक के लिए लाए थे, उसको इसी कूएं में डाल दिया था और भगवान राम की खड़ाऊ लेकर लौट गए थे। माना जाता है कि ये वहीं कुआं है जिसे भरतकूप के मान से जाना जाता है।
PunjabKesari
यहां बना भरत मंदिर भी अत्यंत सुंदर है। इस मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन की मूर्तियां विराजमान हैं। भारत के कोने-कोने से लोग इस कुएं के जल से स्नान करने आते हैं और इसके साथ ही यहां बने भरत मंदिर के दर्शन भी करते हैं।
PunjabKesari
वैसे तो पूरा साल यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन मकर संक्रांति के दिन यहां ज्यादा भीड़ उमड़ती है। माना जाता है कि इस दिन यहां स्नान करने से समस्त तीर्थों का पुण्य तो मिलता ही है साथ ही शरीर के पुराने से पुराने रोग भी दूर होते हैं। इस जल के सेवन से कुष्ट रोग जैसे रोग दूर होते हैं। 
क्या वाकई लक्ष्मण थे राम की मौत की वजह ! (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!