Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Oct, 2026 11:28 AM

दिल्ली की प्रसिद्ध श्री केशव रामलीला कमेटी, नेताजी सुभाष प्लेस में इस बार ब्रिक्स समिट थीम पर मंच सजेगा। रामलीला का आयोजन 11 अक्तूबर से होगा। घूमता हुआ हाइड्रोलिक मंच दर्शकों को अनूठा अनुभव देगा। भजन गायक कन्हैया मित्तल, गायिका शिवानी कश्यप और सांसद...
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली की प्रसिद्ध श्री केशव रामलीला कमेटी, नेताजी सुभाष प्लेस में इस बार ब्रिक्स समिट थीम पर मंच सजेगा। रामलीला का आयोजन 11 अक्तूबर से होगा। घूमता हुआ हाइड्रोलिक मंच दर्शकों को अनूठा अनुभव देगा। भजन गायक कन्हैया मित्तल, गायिका शिवानी कश्यप और सांसद मनोज तिवारी द्वारा राम कथा खास होगी। साथ ही एयर कंडीशन फूड कोर्ट और मेले का भी उठा दर्शक परिवार के साथ आनंद ले सकेंगे।
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं मॉडल टाउन विधानसभा के विधायक अशोक गोयल देवराहा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया इस वर्ष श्री केशव रामलीला कमेटी ने ब्रिक्स समिट थीम पर मंच रखने का निर्णय लिया है। आधुनिक तकनीक से रामलीला के दृश्यों को जीवंत बनाने और दर्शकों को आधुनिक तकनीक और भव्य मंचन का अनूठा अनुभव मिलेगा।
रामलीला के साथ भक्ति और संस्कृति के रंग भी खास होंगे। 11 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, 12 अक्तूबर को भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजन, 14 अक्तूबर को मनोज तिवारी द्वारा विशेष राम कथा,16 अक्तूबर को डांडिया क्वीन के नाम से प्रसिद्ध शिवानी कश्यप की शानदार प्रस्तुति, 18 अक्तूबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चश्मे और कान की मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही रामलीला के दौरान मेले में विशेष सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण रहेगा।