शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 1,045 अंक टूटा, निफ्टी 22,231 पर बंद

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 03:33 PM

chaos in the stock market bse plunges 1 045 points

गुरुवार (8 अक्टूबर) को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। महंगा कच्चा तेल, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और रिजर्व बैंक की ओर से दरों में बढ़ोतरी जैसे ट्रिगर्स बाजार पर दबाव बना रहे हैं। इंडिया VIX भी 9% से ज्यादा उछल गया।

मुंबईः गुरुवार (8 अक्टूबर) को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। महंगा कच्चा तेल, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और रिजर्व बैंक की ओर से दरों में बढ़ोतरी जैसे ट्रिगर्स बाजार पर दबाव बना रहे हैं। इंडिया VIX भी 9% से ज्यादा उछल गया। 

सेंसेक्स 1,045.46 टूटकर 71,593.24 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 371.25 अंक की गिरावट रही, ये 22,231.80 के स्तर पर आ गया। गुरुवार की बिकवाली में निवेशकों को करीब 9 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 

बाजार में बढ़ा एक्शन

इंडिया VIX का 9 फीसदी के ऊपर जाने का मतलब बाजार में भारी उचार-चढ़ाव का संकेत है। IT सेक्टर को छोड़ लगभग सभी सेक्टर्स में भारी बिकवाली दर्ज की जा रही है। HDFC बैंक और RIL में बिकवाली से निफ्टी में ज्यादा कमजोरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, निफ्टी में अडानी एंटरप्राइसेज 7 फीसदी की कमजोरी के साथ टॉप लूज है। 

बाजार गिरने की 4 बड़ी वजहें

1. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
2. विदेशी निवेशकों की बिकवाली
3. RBI का सख्त रुख
4. कमजोर वैश्विक संकेत

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!